28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी सालार

फिल्म सालार में प्रभास की मुख्य भूमिका है

28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी सालार

फिल्म सालार में प्रभास के साथ श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में प्रभास की टक्कर जगपति बाबू से होती हुई दिखेगी, विलेन के रुप में उनके खतरनाक लुक को मेकर्स पहले ही जारी कर चुके हैं।

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'सालार' 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही फिल्म सालार में प्रभास की मुख्य भूमिका है। फिल्म के मेकर्स ने सालार का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी। 

फिल्म सालार में प्रभास के साथ श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में प्रभास की टक्कर जगपति बाबू से होती हुई दिखेगी, विलेन के रुप में उनके खतरनाक लुक को मेकर्स पहले ही जारी कर चुके हैं। इनके अलावा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन,ईश्वरी राव और श्रिया रेड्डी भी अहम किरदार में हैं। सालार का प्रोडक्शन होमेबल फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर कर रहे हैं। सालार एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे पूरे भारत में 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News