देश में फिर कोरोना अटैक:  बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बढ़े मामले

24 घंटों में कोरोना बीमारी से 28 लोगों की मौत

देश में फिर कोरोना अटैक:  बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बढ़े मामले

पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के आठ हजार 813 नये मरीज सामने आयें हैं।

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के सक्रिय मामले बढ़े है और इस दौरान इस बीमारी से 28 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 208.31 करोड़ टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के आठ हजार 813 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 11 हजार 252 हो गयी है। यह सक्रिय मामलों का  0.25 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 4.15 प्रतिशत हो गयी है।मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 15 हजार 040 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 36 लाख 38 हजार 844 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.56 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में दो लाख 12 ह•ाार 129 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88.4 करोड़ से अधिक कोविड परीक्षण किए हैं। इस दौरान पंजाब में सक्रिय मामले 187 बढ़कर 14645 हो गये है। राज्य में इस बीमारी से 747101 लोग ठीक हो चुके है। तथा छह और मरीजों की मौत होंने से इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17859 हो गये है। महाराष्ट्र में 46 सक्रिय मामले बढ़कर 12148 हो गये। यहां इस बीमारी से अब तक 7913209 लोग ठीक हो चुके है। यहां मृतकों की संख्या 148172 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। कर्नाटक में 447 सक्रिय मामले घटकर 10475 हो गये है। तथा।653 मरीजों के कोविड मुक्त होने से इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3981825 हो गई है। मतृकों का आंकड़ा 40189 पर स्थिर है।

इसके बाद केरल में 260 सक्रिय मामले घटकर 8770 हो गये। इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 6658740 हो गई है तथा मृतकों की संख्या 70644 पर स्थिर है। दिल्ली में 911 सक्रिय मामले बढ़कर 7519 हो गये। यहां इस बीमारी से अब तक 1951914 लोग ठीक हो चुके है। यहां मृतकों की संख्या 26389 हो गई है। तमिलनाड में इस दौरान कोरोना 261 सक्रिय मामले घटकर 7145 हो गये और इससे निजात पाने वालों की  संख्या 3514313 हो गयी है। मृतकों का आंकड़ा 38033 पर स्थिर है।

Read More लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 193 सक्रिय मामले बढऩे इनकी संख्या 5647 हो गयी है। इस बीमारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 2085419 तक पहुंच गयी है और इस महामारी से राज्य में अब तक 23587 लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में 388 सक्रिय मामले घटकर 5299 हो गये हैं। इस दौरान 658 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2076036 तक पहुंच गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 21422 पर स्थिर है। हरियाणा में कोरोना 256  सक्रिय मामले घटने से  इनकी कुल संख्या 4606 हो गयी है,  जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल  संख्या 1028029 तक पहुंच गयी है। राज्य में इस महामारी से अब तक 10654 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More तेज गर्मी के बीच कई जगह शाम को छाए बादल

राजस्थान में 450 सक्रिय मामले घटकर 4586 रह गये हैं। इस दौरान 851 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे  निजात पाने वालों की कुल संख्या  बढ़कर 1287744 तक पहुंच गयी है। मृतकों का आंकड़ा 9593 पर स्थिर रहा। गुजरात में 347 सक्रिय मामले घटकर 3719 हो गयी हैं। इस दौरान 635 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या  बढ़कर 1251031 तक पहुंच गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 10993 हो गया है।

Read More बच्चों के साथ ही बड़ों में भी तेजी से फैल रहा मंप्स वायरस

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी