फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप: पिछले नौ संस्करणों के मुकाबले इस बार सबसे ज्यादा 9 महिला कोच

पिछले सभी संस्करणों का औसत 3.1 रहा

फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप: पिछले नौ संस्करणों के मुकाबले इस बार सबसे ज्यादा 9 महिला कोच

जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य, कनाडा, फ्रांस, अमेरिका और नीदरलैंड इन सभी में महिला कोच हैं।

फीफा अंडर -20 महिला विश्व कप कोस्टा रिका 2022 में इस बार एक नया रिकॉर्ड बना है। इस बार 16 कोच में से 9 महिलाएं है जोकि पुरुषों की संख्या से ज्यादा है। जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य, कनाडा, फ्रांस, अमेरिका और नीदरलैंड इन सभी में महिला कोच हैं। गौरतलब है कि अंडर -20 महिला विश्व कप के पिछले नौ संस्करणों में से किसी में भी महिलाओं की इतनी भागीदारी नहीं देखी गई।

इस साल की प्रतियोगिता तक रिकॉर्ड पांच का था और टूर्नामेंट की पिछले सभी संस्करणों का औसत 3.1 रहा। इस पर नीदरलैंड्स की कोच जेसिका टॉर्नी का कहना है कि- यह महिलाओं के खेल के निरंतर विकास के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं नीदरलैंड्स की कोच जेसिका टॉर्नी का कहना है कि-  इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह भविष्य है। सैन जोस में हमने अब तक जो देखा है, उसके आधार पर, निश्चित रूप से भविष्य बहुत उज्ज्वल दिखता है।

Post Comment

Comment List

Latest News