इटली: एक साल में 125 महिलाओं की हत्या

महिलाओं की हत्या की संख्या में करीब 16 प्रतिशत वृद्धि

इटली: एक साल में 125 महिलाओं की हत्या

इटली में हर तीन दिन में औसतन एक महिला की मौत हो जाती है, जो बेहद चिंताजनक है। डिफरेंज़ा डोना की अध्यक्ष एलिसा एर्कोली ने कहा कि आंतरिक मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अपराध कम हो रहे हैं, लेकिन नारी हत्याएं बढ़ रही हैं।

रोम। इटली में पिछले एक साल में महिलाओं की हत्या की संख्या में करीब 16 प्रतिशत वृद्धि हुई है, जिनमें से कई घरेलू हिंसा का शिकार हुई हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2021 से जुलाई 2022 के बीच 125 महिलाओं की हत्या की गई। इटली के आंतरिक मंत्रालय द्वारा सोमवार को प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल एक अगस्त से 31 जुलाई के बीच 125 महिलाओं की मौत हो चुकी है जबकि पिछले साल की इसी अवधि में 108 महिलाओं की मौत 'पारिवारिक-भावनात्मक' कारणों के चलते हुई थीं। इनमें से 68 महिलाएं अपने साथियों द्वारा हत्या की शिकार हुईं।

द गार्जियन के आंकड़ों के अनुसार, इटली में हर तीन दिन में औसतन एक महिला की मौत हो जाती है, जो बेहद चिंताजनक है। डिफरेंज़ा डोना की अध्यक्ष एलिसा एर्कोली ने कहा कि आंतरिक मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अपराध कम हो रहे हैं, लेकिन नारी हत्याएं बढ़ रही हैं।

साल 2018 के आंकड़ों के आधार पर  यूरोपियन इंस्टीट्यूट फॉर जेंडर इक्वेलिटी द्वारा पिछले नवंबर में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, इटली हर दिन मीहलाओं की मौत के मामले में 10वें स्थान पर है। एलिसा एर्कोली ने कहा कि एक सभ्य देश में महिलाओं की हत्याओं में लगातार वृद्धि चिंता की बात है। यहां हर साल लगभग 100 या अधिक स्त्री-हत्याएं होती हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत