रूस तैयार कर रहा पनडुब्बी, लगती है एयरक्राफ्ट 

रूस को नुकसान उठाना पड़ा है

रूस तैयार कर रहा पनडुब्बी, लगती है एयरक्राफ्ट 

आर्मी 2022 डिफेंस एक्सपो में यह डिजाइन सामने आया है और इसे आर्कटुरस नाम दिया गया है। इस हथियार को एक तारे के नाम पर यह नाम मिला है।

मॉस्को। रूस में पनडुब्बी डिजाइन करने वाले ब्यूरो ने बैलेस्टिक मिसाइल पनडुब्बी का लेटेस्ट डिजाइन सार्वजनिक कर दिया है। आर्मी 2022 डिफेंस एक्सपो में यह डिजाइन सामने आया है और इसे आर्कटुरस नाम दिया गया है। इस हथियार को एक तारे के नाम पर यह नाम मिला है। इस पनडुब्बी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये पहली नजर में किसी एयरक्राफ्ट लगती है। विशेषज्ञों के अनुसार यह रूस की अब तक की सबसे एडवांस्ड पनडुब्बी है। यह पनडुब्बी ऐसे समय में सभी के सामने आई है, जब यूक्रेन के साथ जंग जारी है और रूस को नुकसान उठाना पड़ा है।

सबसे लंबी पनडुब्बी
पिछले दिनों रूस की नेवी को दुनिया की सबसे लंबी पनडुब्बी मिली है। बेलगोरोड नामक की ये पनडुब्बी एक स्कूल बस के बराबर न्यूक्लियर टॉरपीडो से लैस है। बताया जा रहा है कि ये पनडुब्बी समुद्र में रेडियोएक्टिव सुनामी तक ला सकती है। पनडुब्बी 184 मीटर लंबी है। कहा जा रहा है कि यह पिछले 30 साल में बनने वाली अब तक की सबसे बड़ी पनडुब्बी है। 30 हजार टन वजनी इस पनडुब्बी में 80 फुट के छह पोसाइडन न्यूक्लियर टॉरपीडो ड्रोन लगे हैं, जिनमें 100 मेगाटन न्यूक्लियर पेलोड भरा है। ये हथियार इतने घातक हैं कि इनके फटने से समुद्र का पानी 500 मीटर ऊंचे तक उछल सकता है, जो एक बड़ी लहर उत्पन्न करने के लिए काफी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें