दुष्कर्म के आरोपियों का बचाव करती है भाजपा सरकार : राहुल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार महिला विरोधी है
वह अत्याचारियों और दुष्कर्म के आरोपियों का बचाव करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार दुष्कर्म के आरोपियों को बचाती है, तो गुजरात की भाजपा सरकार दुष्कर्म तथा हत्या के आरोपियों को क्षमा दान कर रिहा करती है।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार महिला विरोधी है। वह अत्याचारियों और दुष्कर्म के आरोपियों का बचाव करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार दुष्कर्म के आरोपियों को बचाती है, तो गुजरात की भाजपा सरकार दुष्कर्म तथा हत्या के आरोपियों को क्षमा दान कर रिहा करती है।
गांधी ने ट्वीट किया कि उन्नाव- भाजपा विधायक को बचाने का काम। कठुआ- बलात्कारियों के समर्थन में रैली। हाथरस- बलात्कारियों के पक्ष में सरकार। गुजरात- बलात्कारियों की रिहाई और सम्मान। अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है।
Comment List