मुख्यमंत्री गहलोत ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

कहा श्रीकृष्ण का जीवन हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत है

मुख्यमंत्री गहलोत ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

गहलोत ने युवाओं से आह्वान किया है कि श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लें। रिश्तों को हर स्तर पर मर्यादापूर्वक निभाएं। अपनी क्षमताओं का उपयोग कर प्रदेश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनका जीवन हमें सकारात्मक रहने और कर्म करते रहने की सीख देता है। श्रीकृष्ण ने जिस तरह महाभारत के युद्ध में सत्य का साथ दिया, उसी तरह हमें अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए सदैव सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए। गहलोत ने युवाओं से आह्वान किया है कि श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लें। रिश्तों को हर स्तर पर मर्यादापूर्वक निभाएं। अपनी क्षमताओं का उपयोग कर प्रदेश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। अन्याय का प्रतिकार करें। जरूरतमंद लोगों की निःस्वार्थ सेवा करें।

Post Comment

Comment List

Latest News