हमारे फैसलों से घबरा गई है भाजपा:सीएम गहलोत

अगला बजट युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा

हमारे फैसलों से घबरा गई है भाजपा:सीएम गहलोत

उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है, इसलिए केसों की संख्या बढ़ी है। मैं जानता था कि केसों की संख्या बढ़ेगी। इसके बावजूद प्रदेश में एफआईआर दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया। हम घबराने वाले नहीं है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भाजपा हमारे फैसलों से घबरा गई है, तभी उसके नेता उलटे-सुलटे जुमले गढ़ रहे हैं। गहलोत ने शुक्रवार को राजधानी जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित दो दिवसीय डीजी फेस्टिवल को संबोधित किया। इस दौरान सीएम गहलोत ने मीडिया से बात की। गहलोत ने कानून व्यवस्था पर भाजपा की आलोचना का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है, इसलिए केसों की संख्या बढ़ी है। मैं जानता था कि केसों की संख्या बढ़ेगी। इसके बावजूद प्रदेश में एफआईआर दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया। हम घबराने वाले नहीं है। भाजपा नेताओं के पास कोई काम नहीं है। अब ये न जानें कौन-कौन से जुमले गढ़ रहे हैं। हमने शानदार बजट पेश किया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत लोगों का नि:शुल्क इलाज करा रहे हैं। हमारे फैसलों से भाजपा के लोग घबरा गए है। इनके पास कोई काम तो है नहीं। अगले चुनाव में क्या बातें लेकर जाएंगे। अब ये कानून व्यवस्था है। जंगलराज है। ये जुमले गढ़-गढ़ के बोल रहे हैं। जनता सब समझती है। सीएम गहलोत ने कहा कि जनता में उत्साह है। गुड गवर्नेंस का अहसास भी है। उसी रूप में वे हमारा साथ दे रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें