दुनिया में कोरोना: विश्व में संक्रमितों की संख्या 14.47 करोड़ के पार, 30.72 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

दुनिया में कोरोना: विश्व में संक्रमितों की संख्या 14.47 करोड़ के पार, 30.72 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

विश्व में कोरोना महामारी से अब तक 30.72 लाख से ज्यादा लोग कालकवलित हो चुके हैं और इसके संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14.47 करोड़ से अधिक हो गई है। अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर थमने को नाम नहीं ले रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या 3.19 करोड़ से अधिक हो गई है जबकि 5.70 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है।

वाशिंगटन। विश्व में कोरोना महामारी से अब तक 30.72 लाख से ज्यादा लोग कालकवलित हो चुके हैं और इसके संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14.47 करोड़ से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 करोड़ 47 लाख 67 हजार 231 हो गई है, जबकि 30 लाख 72 हजार 522 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर थमने को नाम नहीं ले रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या 3.19 करोड़ से अधिक हो गई है जबकि 5.70 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। भारत में संक्रमितों की संख्या 1,62,63,695 हो गई है, जबकि अब तक 1,86,920 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्राजील में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अब तक इससे 1.41 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि इस जानलेवा संक्रमण से 3.83 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना वायरस से अब तक 54.69 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.02 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 46.82 लाख के पार पहुंच गई है और 1.05 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना प्रभावितों की संख्या 44.13 लाख से अधिक हो गई है और 1.27 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 45.01 लाख अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 37,329 लोगों की जान जा चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 39.20 लाख हो गई है और 1.18 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में 34.56 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 77,496 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी में कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 32.54 लाख हो गई है और 81,204 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 27.96 लाख से अधिक हो गई है और 60,620 लोगों की जान जा चुकी है। पोलैंड में कोरोना से 27.31 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 64,168 लोग जान गंवा चुके हैं। कोलंबिया में कोरोना वायरस से 27.20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 70,026 लोगों ने जान गंवाई है। मेक्सिको में 23.19 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 2.14 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में कोरोना से 23.35 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 68,366 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 20.58 लाख हो गई है और 43,475 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 17.34 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 58,604 लोगों की जान जा चुकी है।

इंडोनेशिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16.26 लाख से ज्यादा हो गई है, जबकि 44,172 लोगों की मौत हो चुकी है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की संख्या 16.15 लाख से अधिक हो गआ है और अब तक 28,863 लोगों की जान जा चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 15.71 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं और 53,995 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना संक्रमण से अब तक 14.60 लाख से ज्यादा प्रभावित हुए है और 17,226 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में अब तक 7.84 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 16,842 मरीजों की मौत हो चुकी है। बांग्लादेश में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है और यहां 7.36 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 10,781 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा चीन में कोरोना से अब तक 1,02,333 लोग संक्रमित हुए हैं और 4845 लोगों की जान जा चुकी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी