किसान की मौत पर यूपी में सियासत तेज, प्रियंका ने कहा- कालाबाजारी से गहराया खाद संकट ले रहा है किसानो की जान

किसान की मौत पर यूपी में सियासत तेज, प्रियंका ने कहा- कालाबाजारी से गहराया खाद संकट ले रहा है किसानो की जान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीतांबरा पीठ, दतिया में मां पीतांबरा की पूजा अर्चना की।

ललितपुर।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा सरकार की उदासीनता और गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते खाद की कालाबाजारी चरम पर है और इससे उपजा संकट कर्ज में डूबे किसानो की जान ले रहा है। खाद के कारण जान गंवाने वाले किसानो के परिजनों से मिलने ललितपुर पहुंची प्रियंका ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार को किसानो की पीड़ा से कोई मतलब नहीं है। लखीमपुर से ललितपुर तक किसान परेशान है। सरकार की नीतियों के चलते किसान कर्ज में डूबा हुआ है। खाद के लिये लाइन में खड़े किसान जान गंवा रहे है। खाद की कालाबाजारी चरम पर है। एक एक बोरी के लिये किसानो को दो दो दिनो तक लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। एक बोरी दो हजार रूपये की मिल रही है जिसमें 50 किलो की जगह सिर्फ 45 किलो खाद दी जा रही है। यह कालाबाजारी नहीं तो और क्या है। खाद की कालाबाजारी में अधिकारियों और नेताओं की भूमिका की जांच होनी चाहिये। 

उन्होने कहा कि सिर्फ ललितपुर में अब तक दो किसानो की लाइन में लगे लगे मौत हो चुकी है वहीं कर्ज के मकडज़ाल में फंसे दो किसान आत्महत्या कर चुके हैं। किसानो का दर्द है कि अबकी बरसात ठीक हुयी थी मगर खाद की कमी उनकी फसल चौपट कर रही है। अब सूदखोरों का पैसा कहां से चुकायेंगे।प्रियंका ने कहा कि बुंदेलखंड में अन्ना पशुओं की समस्या विकराल है। किसानो को अपनी फसल बचाने के लिये रतजगा करना पड़ता है। देश के किसान महीनो से सड़क पर है मगर उनकी आवाज को या तो दबाया जाता है और या फिर टायरों से कुचला जाता है।
 

उन्होने कहा कि लखीमपुर में मंत्री के बेटे ने किसानो की टायर से कुचल कर हत्या कर दी मगर भाजपा सरकार ने अपने मंत्री को नहीं हटाया। मंत्री के रहते क्या मामले की निष्पक्ष जांच हो सकेगा और क्या मृतक किसान के परिजनो को न्याय मिल पायेगा। कांग्रेस किसानो के हक की लड़ाई जारी रखेगी। उनकी सरकार सत्ता में आती है तो काले कानूनों की वापसी के अलावा किसानो का पूरा कर्जा माफ किया जायेगा और उनकी उपज का उचित मूल्य दिया जायेगा।

इससे पहले उन्होने पीड़ति किसान परिवारों से मिलकर उनकी पीड़ा साझा की और सभी किसान परिवारों का कर्ज चुकाने का वादा किया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि किसान भोगी पाल और महेश कुमार बुनकर की खाद की लाइन में लगे थे। कई दिनों तक लाइन में लगे रहने के कारण उनकी हालत खराब हो गयी और उनकी मृत्यु हो गयी। किसान सोनी अहिरवार और बब्लू पाल खाद न मिलने के कारण परेशान थ। उन्होने आत्महत्या कर ली। वाड्रा गुरूवार रात लखनऊ से ट्रेन के जरिये चल कर शुक्रवार को सुबह ललितपुर पहुंची थी जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

झांसी में रानीलक्ष्मीबाई व झलकारी बाई को किया नमन

 कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अपने व्यस्त ललितपुर दौरे से कुछ समय निकालकर महारानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि झांसी पहुंची और यहां उन्होंने महारानी तथा उनकी वीर सखी झलकारी बाई की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। अपने काफिले के साथ आयी प्रियंका ने पहले वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और इसके बाद उन्होंने लक्ष्मीबाई पार्क स्थित महारानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी वीरता को नमन किया। यहां बुंदेलखंड विकलांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के समक्ष दिव्यांगजनों की समस्याएं रखीं और  मांग की कि आप अपनी प्रतिज्ञाओं में एक प्रतिज्ञा यह शामिल कर लें कि विकलांग पेंशन तीन हजार रूपये प्रतिमाह कर दी जाएं। प्रियंका ने ध्यान से उसकी बात तो सुनी लेकिन बिना कोई आश्वासन दिये केवल सिर हिलाते हुए निकल गयीं। इसके बाद उनका काफिला किले की ओर निकल गया जहां उन्होंने महारानी की सेना के मुख्य तोपची गुलाम गौस खां की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।  इसके बाद वह दतिया के लिए रवाना हो गयीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीतांबरा पीठ, दतिया में मां पीतांबरा की पूजा अर्चना की।

Post Comment

Comment List

Latest News

सत्यजीत रे ने दिलाई थी भारतीय सिनेमा को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान सत्यजीत रे ने दिलाई थी भारतीय सिनेमा को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान
सत्यजीत रे ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1943 में ब्रिटिश एडवरटाइजमेंट कंपनी से बतौर जूनियर विजुलायजर से की, जहां...
भीख मंगवाने के लिए किया बालक का अपहरण, 2 बदमाश गिरफ्तार 
पाकिस्तान, ईरान ने देश में आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का किया फैसला
सुनील नारायण ने आगामी टी-20 विश्वकप में खेलने की संभावनाओं को किया खारिज
मोदी का मौन रह कर वोट अपील का यूनिक प्रयोग, केवल हाथ में कमल का फूल लेने से पार्टी की बात जन-जन तक पहुंची : यादव
सोना और चांदी धड़ाम, चांदी 2000 रुपए सस्ती और सोना 1400 रुपए टूटा
निर्भया स्क्वाड ने 4 माह में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक