जलभराव की समस्या से वार्डवासी परेशान, सड़कें क्षतिग्रस्त

हर दिन वार्ड की सड़कों पर लगा रहता है जाम

जलभराव की समस्या से वार्डवासी परेशान, सड़कें क्षतिग्रस्त

शहर के कोटा दक्षिण वार्ड 72 के लोग बरसात का पानी घरों में घुसने की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर सबसे बड़ी समस्या जल-निकासी की है। निकास नहीं होने से बरसात में बारिश का पानी घरों में घुस जाता है।

कोटा। कोटा शहर के स्मार्ट सिटी बनने के बाद भी पुरानी समस्याएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। शहर भले ही मॉर्डन बन रहा हो लेकिन समस्याएं आज भी वही पुरानी हैं। शहर के अधिकांश वार्डों में जल निकासी की समस्या देखने को मिल रही है। शहर के कोटा दक्षिण वार्ड 72 के लोग बरसात का पानी घरों में घुसने की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर सबसे बड़ी समस्या जल-निकासी की है। निकास नहीं होने से बरसात में बारिश का पानी घरों में घुस जाता है। इसके साथ ही वार्ड क्षेत्र में जवाहर नगर पानी का नाला लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी के साथ आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ती है। वार्ड में सड़कें इतनी जर्जर है कि कब बड़ी दुर्घटना हो जाए कहना मुश्किल है। सड़क के बीच-बीच में बने गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से दो पहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटना का शिकार होते हैं। वहीं जर्जर सड़क के कारण हर दिन वार्ड की सड़कों पर जाम लगा रहता है। स्थानीय लोगों की मानें तो जब तक पानी की निकासी व सड़क का पूर्ण रूप से निर्माण नहीं हो जाता तब तक यह समस्या बनी रहेगी। पानी की भारी किल्लत वार्ड क्षेत्र में लंबे समय से पानी सप्लाई की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है की वार्ड में करीब 30 वर्ष पहले पानी सप्लाई के लिए पाइपलाइन डाली गई थी। अब यह पाइपलाइन खराब हो चुकी है और जगह-जगह से लीक हो रही है। जिसकी वजह से पानी का प्रेशर बहुत कम है। यही वजह है की वार्ड क्षेत्र के अंतिम छोर तक बसे घरों तक पूरा पानी नहीं पहुंच नहीं पाता। पानी के लिए वार्डवासी भटक रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है की पानी की समस्या को लेकर काफी बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद भी कोई समाधान नहीं हुआ।

लोगों का कहना है की आने वाले दिनों में पानी की समस्या और बढ़ जाएगी। यह है वार्ड क्षेत्र तलवण्डी-ए सम्पूर्ण, एफएफएस कॉलोनी ए, बी, सी, डी, तलवण्डी -सी आधा क्षेत्र वार्ड 72 के क्षेत्र में आता है। इस वार्ड क्षेत्र में 15 हजार के करीब जनसंख्या है।

जवाहर नगर नाले की वजह से हर साल लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। बारिश से नाला ओवरफ्लो हो जाने से पानी लोगों के घरों में चला जाता है। इसके साथ ही वार्ड क्षेत्र में सड़के क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिन पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। क्षतिग्रस्त सड़को से हर दिन हादसे होते रहते है।

- सुरेन्द्र कलवार, पार्षद

Read More अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया सांगानेर सीएचसी का निरीक्षण

 

Read More बच्चों के साथ ही बड़ों में भी तेजी से फैल रहा मंप्स वायरस

Post Comment

Comment List

Latest News