ईंधन महंगा होने से उद्योगपतियों को मिल रहा लाभ : राहुल

ईंधन महंगा होने से उद्योगपतियों को मिल रहा लाभ : राहुल

ईंधन के दाम में वृद्धि आम लोगों पर भारी पड़ रही है। वही देश के दो-तीन उद्योगपतियों को इसका लाभ मिल रहा है।

पणजी। ईंधन के दाम में वृद्धि आम लोगों पर भारी पड़ रही है। वही देश के दो-तीन उद्योगपतियों को इसका लाभ मिल रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दक्षिण गोवा के वेलसावो में मछुआरा समुदाय के लोगों के साथ बातचीत में कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत अधिक थी, लेकिन अब इसका दाम कम है। इसके बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अधिक है। आपको पूछना चाहिए कि पैसा कहां जा रहा है। केवल दो-तीन उद्योगपतियों को ही इस लाभ मिल रहा है।

गांधी ने पर्यावरण को लेकर कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि गोवा कोल हब नहीं बने। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन होना चाहिए और यह लोगों, विशेषकर गरीबों के पक्ष में होना चाहिए। यह बड़े उद्योगपतियों के पक्ष में नहीं होना चाहिए। सरकार की भूमिका पर्यावरण की रक्षा करना है। यह आपका अधिकार है। लोगों की परेशानियों कम करना सत्ता में बैठे लोगों की जिम्मेदारी है। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न वर्ग के लोगों से बात करने के बाद इसका मसौदा तैयार किया जाएगा। लोगों से बातचीत के बाद घोषणा पत्र बनाया जाएगा। आम तौर पर यह पर्यावरण, मछुआरों और कमजोर वर्गो की रक्षा के लिए होगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News