हेमंत सोरेन के करीबी के घर ईडी की छापेमारी, मिली एके 47
एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की
यह छापेमारी रांची के अलावा झारखंड-बिहार समेत अन्य दूसरे प्रदेशों के ठिकानों पर चल रही है। ईडी की यह छापेमारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रकाश और अन्य ठिकानों पर चल रही है।
रांची। केन्द्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने अवैध खनन से जुड़े मामले में रांची समेत अन्य एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी रांची के अलावा झारखंड-बिहार समेत अन्य दूसरे प्रदेशों के ठिकानों पर चल रही है। ईडी की यह छापेमारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रकाश और अन्य ठिकानों पर चल रही है। प्रकाश के घर से 2 एके-47 राइफल और 60 कारतूस भी मिले है। एक टीम ने प्रकाश के सासाराम स्थित घर पर भी तलाशी ली है।
जवानों की हैं राइफल : पुलिस
पुलिस का दावा है कि दोनों बरामद एके-47 और 60 कारतूस पुलिस के जवानों के हैं। जवानों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई होगी।
चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर पर भी छापेमारी
ईडी की टीम ने रांची में सीए एमके झा, यस एंड कंपनी की चार्टर्ड अकाउंटेंट अनीता कुमारी के घर भी छापेमारी की। लालपुर के जतिन चंद्रा रोड स्थित सिंह अपार्टमेंट में अनीता कुमारी का 1-ए नंबर में फ्लैट है। इसमें भी छापा मारा गया।
अगस्त नहीं पार होगा : दूबे
इस बीच भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड में दलालों के सरगना प्रेम प्रकाश जी के 20 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, काफी सरकारी लेन-देन की जानकारी, मैंने कहा है कि अगस्त नहीं पार होगा।
Comment List