नाइजीरिया में लगेगा भारतीय टीका

रोटावायरस से होने वाले बच्चों की मौत के मामले में नाइजीरिया विश्व में दूसरे स्थान पर है

नाइजीरिया में लगेगा भारतीय टीका

भारत बायोटेक की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. कृष्णा एला ने कहा कि रोटावैक दशकों के अनुसंधान और उत्पाद विकास का परिणाम है। यह वैक्सीन अब एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और मध्य-पूर्व के कई देशों में उपलब्ध है।

हैदराबाद। भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) ने कहा है कि इसके रोटावायरस ओरल वैक्सीन, रोटावैक की शुरुआत नाइजीरिया में बच्चों को जानलेवा रोग डायरिया से प्रतिरक्षा के लिए की गई है। यह वैक्सीन नवाचार में एक वैश्विक लीडर और संक्रामक रोगों के लिए वैक्सीन विकसित करने वाली कंपनी है। हैदराबाद स्थित वैक्सीन निर्माता कंपनी ने एक बयान में कहा है कि रोटावायरस से होने वाले बच्चों की मौत के मामले में नाइजीरिया विश्व में दूसरे स्थान पर है और इसका वैश्विक योगदान 14 प्रतिशत है। नाइजीरिया में रोटावायरस संक्रमण द्वारा प्रति वर्ष पांच साल से कम उम्र के 50,000 बच्चों की मौत होती है। 

भारत बायोटेक की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. कृष्णा एला ने कहा कि रोटावैक दशकों के अनुसंधान और उत्पाद विकास का परिणाम है। यह वैक्सीन अब एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और मध्य-पूर्व के कई देशों में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि भारत का यह नया टीका पूरी दुनिया में जीवन की रक्षा कर रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग