कांग्रेस सदस्यता अभियान का आज से आगाज : CM गहलोत ने कहा, कांग्रेस के सदस्य बनकर देश को, संविधान को, लोकतंत्र को बचाने में अपना योगदान दें

कांग्रेस सदस्यता अभियान का आज से आगाज : CM गहलोत ने कहा, कांग्रेस के सदस्य बनकर देश को, संविधान को, लोकतंत्र को बचाने में अपना योगदान दें

कांग्रेस पार्टी की विचारधारा इस देश के संविधान और प्रजातांत्रिक मूल्यों को बनाये रखने के लिये समर्पित है:गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज से कांग्रेस सदस्यता अभियान का आरंभ हो रहा है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा इस देश के संविधान और प्रजातांत्रिक मूल्यों को बनाये रखने के लिये समर्पित है। देश की एकता, सामाजिक समरसता और सभी की बराबरी सुनिश्चित करना कांग्रेस का ध्येय रहा है।

कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों से जुड़कर देश की नींव को सुदृढ़ करें। कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचार है जो भारत के निर्माण की विचारधारा से पूर्ण रूप से जुड़ी हुई है। कांग्रेस संवैधानिक मूल्यों को जीती आयी है व देश की आत्मा, संविधान, लोकतंत्र की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।

गहलोत ने कहा कि मैं सभी का, विशेषकर युवाओं का आह्वान करता हूं कि कांग्रेस के सदस्य बनकर देश को, संविधान को, लोकतंत्र को बचाने में अपना योगदान दें। देश आज जिस दौर से गुजर रहा है, जहां फासीवादी ताकतें हमारे संवैधानिक मूल्यों को नष्ट करने पर तुली हुई हैं, इसको रोकने के लिये कांग्रेस के हाथ से हाथ मिलाएं। देश की सबसे पुरानी, गौरवमय इतिहास वाली पार्टी, जिसके नेताओं ने आज़ादी से पहले एवं बाद में भी त्याग-बलिदान किये और देश को एक रखा, उस पार्टी का सदस्य बनकर जन-जन तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाएं और जन जागरण के इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनें।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित