देश में कोरोना: 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 3.46 लाख से ज्यादा संक्रमित, 2624 लोगों की गई जान

देश में कोरोना: 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 3.46 लाख से ज्यादा संक्रमित, 2624 लोगों की गई जान

देश में कोरोना की दूसरी लहर भारी कहर बरपा रही है और कोरोना संक्रमितों की संख्या हर रोज बढ़ती जा रही है, वहीं मौत के आंकड़ों में भी इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 3,46,786 नए मामले आने से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 करोड़ 66 लाख, 10 हजार, 481 हो गया है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर भारी कहर बरपा रही है और कोरोना संक्रमितों की संख्या हर रोज बढ़ती जा रही है, वहीं मौत के आंकड़ों में भी इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 3,46,786 नए मामले आने से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 करोड़ 66 लाख, 10 हजार, 481 हो गया है। इस दौरान 2,19,838 मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 1 करोड़ 38 लाख 67 हजार 997 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इसी अवधि में 2624 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,89,544 हो गई है। देश में सक्रिय मामले बढ़कर 25,52,940 हो गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 7982 घटकर 6,93,632 हो गए हैं, जबकि 773 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 63,252 हो गया है। केरल में सक्रिय मामले 22,757 बढ़कर 1,79,311 हो गए हैं और अब तक 5055 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 18,075 बढ़कर 2,14,330 हो गए हैं और अब तक 14,075 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 411 बढ़कर 92,029 हो गए हैं और अब तक 13,541 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हुई है। तेलंगाना में सक्रिय मामले बढ़कर 57,148 हो गए हैं और 1961 लोगों की मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले 7287 बढ़कर 74,231 हो गए हैं और अब तक 7579 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 5620 बढ़कर 95,048 हो गई है, जबकि 13395 लोगों की मौत हुई है।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 13843 बढ़कर 2,73,653 हो गए हैं, जबकि अब तक 10,737 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले 1924 बढ़कर 1,23,479 हो गए है, जबकि 219 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6893 हो गई है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 2683 बढ़कर 87,640 हो गए हैं और अब तक 4937 लोगों की इस जानलेवा संक्रमण से मौत हो चुकी है। पंजाब में सक्रिय मामले 3359 बढ़कर 43,943 हो गए हैं तथा 8264 मरीजों की जान जा चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 8044 बढ़कर 1,00,128 हो गए हैं तथा अब तक 6019 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा में सक्रिय मामलों की संख्या 5460 बढ़कर 64,057 हो गई है और अब तक 3643 लोगों की मौत हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 5939 बढ़कर 74,737 हो गए हैं और इस जानलेवा संक्रमण से 10,825 लोगों की मौत हुई है। बिहार में सक्रिय मामले 6551 बढ़कर 76,420 हो गए है और राज्य में कोरोना से अभी तक 2010 लोगों की मौत हुई है। कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 3453, जम्मू-कश्मीर में 2111, ओडिशा में 1973, उत्तराखंड में 2021, झारखंड में 1778, हिमाचल प्रदेश में 1280, असम में 1172, गोवा में 9764, पुड्डुचेरी में 728, चंडीगढ़ में 430, त्रिपुरा में 394, मणिपुर में 381, मेघालय में 157, सिक्किम में 137, लद्दाख में 135, नागालैंड में 94, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 65, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में 12, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में 4 तथा लक्षद्वीप में 1 व्यक्ति की मौत हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित