छात्रसंघ चुनाव के परिणाम जारी, मानसी वर्मा बनी अध्यक्ष

यूनिवर्सिटी और कॉलेज में मतगणना हुई

छात्रसंघ चुनाव के परिणाम जारी, मानसी वर्मा बनी अध्यक्ष

कॉलेज में चुनाव परिणाम जारी हो गया है। अध्यक्ष पद पर लक्ष्य राज सिंह चुंडवात ने जीत प्राप्त की है।

जयपुर। छात्रसंघ चुनाव को लेकर राजस्थान की यूनिवर्सिटी और कॉलेज में मतगणना हुई। प्रदेश की 15 यूनिवर्सिटी और 439 सरकारी कॉलेजों में हुए छात्र संघ चुनाव को लेकर सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। राजस्थान कॉलेज में चुनाव परिणाम जारी हो गया है। अध्यक्ष पद पर लक्ष्य राज सिंह चुंडवात ने जीत प्राप्त की है। उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, राहुल कुमार मीणा महासचिव चुने गए। रोहित चौधरी संयुक्त सचिव चुने गए है। 
महारानी कॉलेज में भी मतगणना पूरी हो गई है। मानसी वर्मा अध्यक्ष बनी। कपिशा उपाध्यक्ष, महासचिव पर ज्योति राठौड़ और संयुक्त सचिव पर शहनाज निर्विरोध चुनी गई। 

कॉमर्स कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव परिणाम जारी हो गया है। आदित्य शर्मा अध्यक्ष चुने गए है। महासचिव पद पर विशेष चंदोलिया, उपाध्यक्ष पद पर आशीष महावर और संयुक्त सचिव पद पर विजय शर्मा जीते है।

5 ईयर लॉ कॉलेज का परिणाम जारी हो गया है। 5 ईयर लॉ कॉलेज में अध्यक्ष पद पर अभय चौधरी, जनरल सेक्रेटरी पर अंकित जिंदल, वाइस प्रेसिडेंट पर मनजीत चौहान और ज्वाइंट सेक्रेट्री पर तनु डिडेल ने जीत दर्ज की है। लॉ कॉलेज मॉर्निंग में हिमांशु जैफ 67 वोट से विजयी हुए है।

जगद्गुरु रामानंदाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव परिणाम जारी हो गए है। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय पंकज कुमावत, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दिव्यांशु सिंह, महासचिव पद पर निर्दलीय मनोज सेन और संयुक्त सचिव पर एबीवीपी के प्रदीप भदाला जीते।

Read More प्रदेश की 12 सीटों पर 2.54 करोड़ से ज्यादा लोग डालेंगे वोट

 

Read More राजस्थान विधानसभा की चार समितियों का गठन

Post Comment

Comment List

Latest News