कोटा दक्षिण वार्ड 55 में नहीं आ रहा पानी, पाइपलाइन डलवाने की मांग

वार्ड में सड़कें जर्जर, सूअरों का आंतक

कोटा दक्षिण वार्ड 55 में नहीं आ रहा पानी, पाइपलाइन डलवाने की मांग

वार्ड में सड़कें इतनी जर्जर है कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सड़क के बीच-बीच में बने गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से दो पहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटना का शिकार होते हैं।

कोटा। शहर के कोटा दक्षिण वार्ड 55 में पानी सप्लाई की समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है। इस वार्ड क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में पानी की सप्लाई सुचारु रुप से नहीं हो रही। जिसके चलते यहां के स्थानीय लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर सबसे बड़ी समस्या जल-निकासी की है। क्योंकि पानी निकासी के लिए यहां पर नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। पानी का निकास नहीं होने से बरसात में बारिश का पानी घरों में घुस जाता है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।

वार्ड में सड़कें इतनी जर्जर है कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सड़क के बीच-बीच में बने गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से दो पहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटना का शिकार होते हैं। वहीं जर्जर सड़क के कारण हर दिन वार्ड की सड़कों पर जाम लगा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक पानी की निकासी और सड़क का पूरी तरह से निर्माण नहीं हो जाता तब तक यह समस्या बनी रहेगी।

लावारिस जानवरों का आंतक
वार्ड 55 के लोग सूअरों के आंतक से भी परेशान है। सूअरों के कारण लोगों का मोहल्ले में जीना दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि लावारिस जानवर दिनभर मोहल्ले में विचरण कर गंदगी फैलाते है। इस समस्या के बारे में कई बार नगर निगम प्रशासन को भी अवगत करवा दिया गया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। यहां से सूअरों को भगाने के बाद भी वे वापस बस्ती में आ जाते है। नगर निगम प्रशासन के इस ढीले रवैये के कारण वार्डवासी सूअरों के बीच रहने को मजबूर है।

वार्ड में लावारिस पशुओं की सबसे बड़ी समस्या है। पशुओं को पकड़ने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है, इसके बावजूद आजतक इसका कोई समाधान नहीं किया गया। पशुओं के आंतक से यहां के लोग परेशान है। वार्ड में जगह-जगह गहरे गड्ढे खोदकर छोड़े गए है जिनमें बारिश का पानी भरने से हादसे होते रहते है।- पवन कुमार शर्मा, स्थानीय निवासी

हो रहा भेदभाव
इस वार्ड के साथ लगातार राजनीतिक भेदभाव किया जा रहा है। वार्ड में अनेक समस्याओं का अंबार लगा हुआ है लेकिन इसका समाधान करने वाला कोई नहीं है। वार्ड में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी पसरी हुई है। वार्ड में पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी नहीं कराया गया। जिस कारण बारिश के मौसम में नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। - योगेश आहलुवालिया, पार्षद

Post Comment

Comment List

Latest News

कम वोटिंग से राजनीति दलों में मंथन का दौर शुरू, दूसरे चरण की 13 सीटों को लेकर रणनीति बनाने में जुटे कम वोटिंग से राजनीति दलों में मंथन का दौर शुरू, दूसरे चरण की 13 सीटों को लेकर रणनीति बनाने में जुटे
ऐसे में इस बार पहले चरण की सीटों पर कम वोटिंग ने भाजपा को सोचने पर मजबूर कर दिया है।...
भारत में नहीं चाहिए 2 तरह के जवान, इंडिया की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को करेंगे समाप्त : राहुल
बड़े अंतर से हारेंगे अशोक गहलोत के बेटे चुनाव, मोदी की झोली में जा रही है सभी सीटें : अमित 
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीज की मौत, फोर्टिस अस्पताल में प्रदर्शन
इंडिया समूह को पहले चरण में लोगों ने पूरी तरह किया खारिज : मोदी
प्रतिबंध के बावजूद नौलाइयों में आग लगा रहे किसान
लाइसेंस मामले में झालावाड़, अवैध हथियार रखने में कोटा है अव्वल