राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने प्रदेश के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि बताया

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम को राजस्थान में अक्षय ऊर्जा की स्थापना के लिए देश में अधिकतम ट्रासंमिशन क्षमता और ट्रासंमिशन लाइन की स्थापना के लिए पुरस्कार दिया गया है।

जयपुर। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम को राजस्थान में अक्षय ऊर्जा की स्थापना के लिए देश में अधिकतम ट्रासंमिशन क्षमता और ट्रासंमिशन लाइन की स्थापना के लिए पुरस्कार दिया गया है। प्रसारण निगम के अध्यक्ष और प्रबन्ध निदेशक टी. रविकान्त ने बताया कि भाारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा गठित संस्था ’’एरियाज’’ (Association of Renewable Energy Agencies of States) द्वारा यह पुरस्कार देश में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की गतिविधियों के प्रोत्साहन और नवाचार बढ़ोतरी के लिए राज्यों की अक्षय ऊर्जा क्षमता संवर्द्धन और अक्षय ऊर्जा की श्रेष्ठ योजनाओं को राज्य स्तर पर बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। देश के सभी राज्यों की अक्षय ऊर्जा विकास एजेन्सिया इसकी सदस्य है। सम्पूर्ण भारत में प्रसारण निगम को इस पुरस्कार के लिए चुना जाना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में सिरमौर बनाने की दिशा में एक ओर महत्वपूर्ण कदम है। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने प्रसारण निगम को यह पुरस्कार प्राप्त होने को प्रदेश के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि बताया और प्रसारण कर्मियों को इसके लिए बधाई दी है। कोचिन में आयोजित ’’आठवें फाउंडेशन दिवस समारोह’’ में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री भगवंत खूबा ने इन पुरस्कारों का वितरण किया। प्रसारण निगम की ओर से राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के प्रबन्ध निदेशक अनिल ढाका ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी