15 दिनों से वार्ड में पानी की सप्लाई नहीं, दर-दर भटक रहे लोग

मंहगे दामों में मंगवा रहे पानी के टैंकर

15 दिनों से वार्ड में पानी की सप्लाई नहीं, दर-दर भटक रहे लोग

जिला मुख्यालय से महज से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोटा उत्तर वार्ड 49 के लोग इन दिनों पेयजल संकट से परेशान है। करीब 10 हजार की आबादी वाले इस वार्ड को 15 दिनों से पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोग परेशान है।

कोटा। जिला मुख्यालय से महज से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोटा उत्तर वार्ड 49 के लोग इन दिनों पेयजल संकट से परेशान है। करीब 10 हजार की आबादी वाले इस वार्ड को 15 दिनों से पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोग परेशान है। और सोचने को मजबूर है कि सर्दी के मौसम में जब पानी की ज्यादा जरुरत नहीं होती, ऐसे समय में भी यह हालात है, तो गर्मी के मौसम के क्या होगा। पेयजल संकट को लेकर लोगों में गुस्सा भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो स्थानीय नेता और न ही अधिकारी इसकी ओर ध्यान दे रहे है। लोग पीने के पानी के लिए दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है। लोगों को इस मौसम में पानी के लिए मंहगे दामों में पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे है। स्थानीय लोगों ने बताया है की इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन को भी काफी बार चेताया गया है, लेकिन इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते वार्ड क्षेत्र में पानी की सप्लाई शुरु नहीं की गई तो वह जिला कलक्टर कार्यलय पर धरना प्रर्दशन करेंगे। टूटी नालियों व क्षतिग्रस्त सड़कों से परेशानी वार्ड क्षेत्र में आने पर पता चलता है कि यह वार्ड विकास से कोसों दूर है। वार्ड के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है। वार्ड क्षेत्र में पानी की निकासी के लिए करीब 30 वर्ष पहले नालियों का निर्माण करवाया गया था। जिसके बाद नालियां नहीं बनाई गई। अब यह नालियां जगह-जगह से टूट चुकी है। इन नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में बहता रहता है। बारिस के कारण यही गंदा पानी निकासी नहीं होने से लोगों के घरों में घुस जाता है। इसके साथ ही वार्ड क्षेत्र की सड़कों की हालत भी इतनी दयनीय हो चुकी है की इन पर पैदल चल पाना भी मुश्किल हो गया है। सड़कों व गलियों में जगह-जगह गहरे गड्ढें हो चुके है। जिससे आए दिन हादसे होते रहते है। यह है वार्ड क्षेत्र इस वार्ड क्षेत्र में विमल किरयाना स्टोर, हनुमान जी का मंदिर, मरडिया, रामचन्द्रपुरिया, स्वीट होम कॉलोनी एवं बापू नगर का क्षेत्र आता है। इस वार्ड में जनसंख्या 10 हजार के करीब है।

वार्ड क्षेत्र में लावारिस जानवरों का आंतक

वार्ड 49 के लोग सूअरों के आंतक से भी परेशान है। सूअरों के कारण लोगों का मौहल्ले में जीना दूभर हो गया है। लावारिस जानवर दिनभर मोहल्ले में विचरण कर गंदगी फैलाते है। इस समस्या के बारे में कई बार नगर निगम प्रशासन को भी अवगत करवा दिया गया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। यहां से सूअरों को भगाने के बाद भी वापस बस्ती में आ जाते है। नगर निगम प्रशासन के इस ढीले रवैये के कारण वार्डवासी सूअरों के बीच रहने को मजबूर है।

-अशोक चौधरी, स्थानीय निवासी

Read More जलापूर्ति के लिए सुबह 4 बजे सचिव डॉ. समित का परकोटे में निरीक्षण: अवैध बूस्टर्स जब्त होंगे, पैनल्टी लगेगी फिर लगाया तो कनेक्शन कटेगा

बिजली कटौती से परेशानी

Read More पुरानी बसों में लगाई सीएनजी किट, ट्रायल में ही फेल हुई

सम्पूर्ण वार्ड क्षेत्र में कुत्तों का आंतक है। यह आए दिन लोगों को काटते रहते है। कुत्तों को पकडवाने के लिए कई बार नगर निगम के अधिकारियों को कहा गया है। लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। वार्ड के लोग इनसे परेशान है। इसके साथ ही वार्ड में रोजाना बिजली के अघोषित कट लगाए जा रहे है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिजली कटौती से घरेलू काम भी प्रभावित होते है।

Read More दूसरे फेज की सीटों में कांग्रेस दलित-अल्पसंख्यकों तक पहुंचने में जुटी

- गेवर गुर्जर, स्थानीय निवासी

नहीं हो रही सुनवाई

वार्ड में 15 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही। लोग पीने के पानी के लिए दर-दर भटक रहे है। इस समस्या को लेकर सैंकड़ो बार जलदाय विभाग के उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया है हमारी कोई सुनवाई नहीं की जा रही। कोटा शहर कहने में भले ही स्मार्ट सिटी बन गया हो लेकिन यह क्षेत्र विकास से कोसो दूर है। लोग सुविधाओं के लिए तरस रहे है।

- बलविन्दर सिंह, पार्षद

Post Comment

Comment List

Latest News