अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण 250 लोगों की मौत

लोगों के लिए सहायता प्रदान करते हैं

अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण 250 लोगों की मौत

85 हजार लोगों को भोजन, तंबू, स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, पानी, स्वच्छता किट और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की गयी है।

काबुल। अफगानिस्तान में इस साल भारी बारिश के कारण 250 लोगों की मौत हुयी है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रमुख प्रवक्ता स्टेफन दुजारिक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में मानवतावादी संगठन जरूरतों का आकलन करते है और प्रभावित एक लाखा लोगों के लिए सहायता प्रदान करते हैं। 85 हजार लोगों को भोजन, तंबू, स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, पानी, स्वच्छता किट और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की गयी है। उन्होंने बताया कि जून के अंत तक लगभग 2.30 करोड़ लोगों को अफगानिस्तान में मानवीय सहायता प्रदान की गयी है। 

मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संरा कार्यालय ने बताया कि कहा कि इस साल अफगानिस्तान में 250 लोग मारे गए है, जो पिछले साल 147 की तुलना 75 प्रतिशत अधिक हैं। इस साल अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से 30 बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें कुनार, खोस्त, लोगर और कंधार प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। संरा कार्यालय ने बताया कि अफगानिस्तान मानवीय प्रतिक्रिया योजना का लक्ष्य इस साल 2.21 करोड़ लोगों को जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने का है। इसके लिए 4.44 अरब अमेरिकी डॉलर की योजना का 42 प्रतिशत वित्त पोषित है।     

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग