सोनिया गांधी की मां का निधन
मां के बीमार होने पर उनसे मिलने इटली गई थी
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि पाओला माइनो का इटली में 27 अगस्त को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार किया गया।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन हो गया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि पाओला माइनो का इटली में 27 अगस्त को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी 23 अगस्त को ही मां के बीमार होने पर उनसे मिलने इटली गई थी।
अभी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा इटली में ही है। सोनिया गांधी की मां के निधन पर कांग्रेस के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि उन्हें शांति मिले। दुख के इस समय में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
19 Apr 2024 19:02:02
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
Comment List