पाकिस्तान: बाढ़ के बाद अब बड़ी बीमारियों का खतरा

स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश में बड़े पैमाने पर बीमारियों के फैलने की चेतावनी जारी की

पाकिस्तान: बाढ़ के बाद अब बड़ी बीमारियों का खतरा

पाकिस्तान में जून से अब तक लगभग 1,200 लोगों की मौत के बाद अधिकारियों को अब जलजनित बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है।

इस्लामाबाद। भीषण बाढ़ की विभीषिका के बाद अब पाकिस्तान में बड़ी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश में बड़े पैमाने पर बीमारियों के फैलने की चेतावनी जारी की है। बाढ़ के कारण एक हजार से अधिक लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। महीनों की भारी बारिश के बाद दस्त और मलेरिया के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। इसकी मुख्य वजह बाढ़ में फंसे हुए लोगों को साफ पानी नहीं मिल पाना है।

पाकिस्तान में जून से अब तक लगभग 1,200 लोगों की मौत के बाद अधिकारियों को अब जलजनित बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 880 से अधिक क्लीनिक क्षतिग्रस्त हो गए हैं और डब्ल्यूएचओ की ओर से दक्षिण एशियाई देश पाकिस्तान में आपातकालीन स्वास्थ्य राहत प्रयासों के लिए एक करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि आवंटित की गई है।

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने बुधवार को कहा कि एजेंसी ने बाढ़ को उच्चतम स्तर की आपात स्थिति के रूप में वर्गीकृत किया है। उन्होंने कहा कि जलजनित बीमारियों के खतरे का मतलब स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, बीमारी की निगरानी और नियंत्रण एक प्रमुख प्राथमिकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बढ़ते तापमान के साथ मच्छर सक्रिय, मलेरिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अब तक 116 मरीज मिले बढ़ते तापमान के साथ मच्छर सक्रिय, मलेरिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अब तक 116 मरीज मिले
बाड़मेर जिले में 26, जैसलमेर में 22 और जयपुर में मिल चुके हैं 3 मरीज
धोनी, सचिन और विराट को गर्मी से बचाने का 1 माह का खर्चा एक से डेढ़ लाख रुपए
शासन सचिव ने फिर किया जलभवन का औचक निरीक्षण : 11 अनुपस्थित मिले, चार को नोटिस
आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार