आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास में बढोत्तरी होगी। उलझे काम सुलझा लेंगे। आय के स्त्रोत बढेंगे। सम्मान प्रतिष्ठा बढेगी। व्यापार में लाभ की संभावना।

मेष-दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास में बढोत्तरी होगी। उलझे काम सुलझा लेंगे। आय के स्त्रोत बढेंगे। सम्मान प्रतिष्ठा बढेगी। व्यापार में लाभ की संभावना।
मिथुन- समाज, परिवार, मित्र सभी स्थानों पर विरोध का सामना करना पडेगा। परिवार व मित्र साथ होने के बाद भी मन में संतोष नहीं होने से मानसिक अशांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई चुनौतियों का सामना करेंगे, तथा उन्हें हल भी कर लेंगे।
सिंह-मन अशांत रहेगा। घर में कलह का वातावरण बनेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा लेकिन मन को संतुष्टी नहीं मिलगी। अनजानी चिंता बनी रहेगी। राजनीति का शिकार हो सकतें है, अत: अपने कार्य से कार्य करें, व्यर्थ के प्रपंचों से दूर रहे। 
तुला-धार्मिक कार्यों को लेकर चहल पहल रहेगी। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। भाई बहिन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मनोबल बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। धन लाभ होगा।भाग्य का साथ रहेगा।
धनु-राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है।व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा।आय के स्त्रोत बढेंगे।
कुंभ-घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। नई योजनाएं बनाएंगे,जो भविष्य में क्रियान्वित होगी। धन संबंधी संव्यवहार को सोच समझ कर करें। किसी भी प्रकार से निवेश से बचें, अन्यथा भविष्य में समस्या का सामना करना पड सकता है आर्थिक तंगी दूर होगी।
वृष-निजी समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। समय शुभ है। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता समाप्त होेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है। व्यापारी वर्ग की चिंताएं समाप्त होंगी। व्यवसाय विस्तार होगा।
कर्क-घर में अशांति होने से मन व्यथित रहेगा। परिवारजन व मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा। कार्य पूर्ण होने के बाद भी मन भ्रमित रहेगा। व्यापार में लाभ होगा।बुजूर्गोंं से सलाह मशविरा कर काम करें। प्रियजनों से वार्ता समस्याओं से निजात दिलाएगी। 
कन्या-समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। प्रेम संबंधों को समय दें अन्यथा संबंधों में दरार आना संभव है। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार से किया वायदा पुरा नहीं होने से पश्चाताप रहेगा। 
वृश्चिक-व्यापार में सुधार होगा। नौकरी में उन्नति होगी। परिवार में खुशी व शांति का माहौल बनेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा।शत्रु परास्त होंगे।
मकर-दिन मिलाजुला रहेगा। परिवारजन की सेहत बिगड सकती है, सावधानी रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें।
मीन-आज का दिन भावुकता भरा रहेगा। मन परेशान रहेगा। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग