भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक : मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक : मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

कार्यकर्ता सामान्य आदमी के मन में बनाए विश्वास का सेतु : भाजपा में परिवारवाद नहीं, पार्टी का आधार सेवा, संकल्प और समर्पण- मोदी

 नई दिल्ली। यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कार्यकर्ता सामान्य जन के मन में विश्वास का सेतु बनाए। देश की राजनीति में पार्टी ने आज जो मुकाम हासिल किया है, उसका बहुत बड़ा कारण जनता से उसका जुड़ाव ही रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में इसी विश्वास और अपनत्व को लेकर चलना होगा।  भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत का भरोसा जताया और विपक्षी दलों खासकर, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कोई परिवार अधारित पार्टी नहीं है।


नए खंड ‘कमल पुष्प’ का भी उल्लेख

प्रधानमंत्री के संबोधन की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने आने वाले समय में भाजपा की कार्यनीति को बनाने के लिए एक बड़ा मंत्र सभी कार्यकर्ताओं को दिया। यादव के मुताबिक, पीएम ने पार्टी के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा ने आज केंद्र में जो स्थान पाया है, उसका बहुत बड़ा कारण है कि पार्टी प्रारंभिक काल से लेकर और अभी तक सामान्य व्यक्ति से हमेशा जुड़ी रहती है। पीएम मोदी ने इस अवसर पर नमो एप पर शुरू किए गए नए खंड ‘कमल पुष्प’ का भी उल्लेख किया और कार्यकतार्ओं से पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नए मूल्यों व नए संकल्पों के साथ जनता के बीच काम करने का आह्वान किया। ‘कमल पुष्प’ भाजपा के उन कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने का मंच है जिन्होंने भाजपा को भारतीय राजनीति में स्थापित करने के लिए अपना जीवन खपा दिया। यादव के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान भाजपा की ओर से चलाए गए सेवा ही संगठन अभियान की भी सराहना की।

ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं, काम करने से आता है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए कहा कि ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं मिलता, लोगों के बीच काम करने से तजुर्बा आता है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है, यही उसे दूसरी पार्टियों से अलग बनाता है, पार्टी का आधार सेवा, संकल्प और समर्पण पर टिका है।उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने महामारी के दौर में सबका सहयोग किया, दुनिया के लोगों ने भारत का लोहा माना है, भाजपा ने अपने लोकतांत्रिक मूल्यों से इसमें योगदान दिया है।

भारत की छवि सुधारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे पीएम मोदी
भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर विपक्ष पर निशाना साधा। प्रस्ताव में विपक्ष की अवसरवादी राजनीति की आलोचना की गई साथ ही आरोप लगाया गया कि उसने महामारी के दौरान भय का वातावरएण खड़ा करने की कोशिश की। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया, जिसका तमिलनाडु के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई के ने समर्थन किया। बैठक के दौरान छह अन्य नेताओं जी किशन रेड्डी, बिरेन सिंह, अनुराग ठाकुर, प्रमोद सावंत, अश्विनी वैष्णव और पुष्कर धामी ने भी राजनीतिक प्रस्ताव पर अपने विचार रखे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजनीतिक प्रस्ताव के बारे में बताया कि इसमें मुख्य तौर में यह उल्लेख है कि आगामी चुनावों में हमें पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी है। आगामी चुनावों में जीत के लिए भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में सकारात्मक माहौल है और कार्यकतार्ओं में उत्साह का वातावरण है। उन्होंने कहा कि पार्टी बंगाल भाजपा के हर कार्यकर्ता के साथ खड़ी रहेगी, उन्हें कोर्ट से न्याय दिलाएगी। सीतारमण ने कहा कि पश्चिम बंगाल ने बड़े पैमाने पर राजनीतिक हिंसा देखी है, भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उसके शिकार हुए हैं। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा, जहां टीकाकरण कार्यक्रम के लिए दुनिया भर में भारत की प्रशंसा हो रही है, वहीं हमें विपक्ष द्वारा शुरूआत से ही टीकाकरण को लेकर फैलाए गए संदेह भी याद हैं। सीतारमण ने कहा कि 100 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक देने में भारत के महान तरीके की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है।
 
पीएम मोदी ने महामारी के बीच बोल्ड स्टेप लिए : नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित किए और दावा किया कि पिछले सात सालों से केंद्र की सत्ता में है और पूरब से लेकर पश्चिम तथा उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई राज्यों में उसकी सरकारें भी हैं लेकिन उसका उत्कर्ष आना अभी बाकी है।  भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने महामारी के बीच बोल्ड स्टेप लिए, जिससे अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचा। नड्डा ने कहा कि कोविड से लड़ने के लिए तीन टी (ट्रैक, टेस्ट और ट्रीट) मेथड का पालन किया गया। वहीं पीएम ने फ्रंट में आकर महामारी के खिलाफ जंग का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री ने आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए सबसे अच्छा तरीका दुनिया को दिखाया। लॉकडाउन जैसा कड़ा फैसला लिया और लॉकडाउन के तीन महीने के भीतर लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो देश के किसानों के हित के लिए प्रगतिशील नीतियां और कानूनों को लेकर आए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित