गांधी स्टडी सेंटर की स्थापना

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महामंदिर में गांधी स्टडी सेंटर की स्थापना

गांधी स्टडी सेंटर की स्थापना

 प्राचार्य चन्द्रशेखर दवे ने एवं वीणा कल्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सरस्वती का माल्यार्पण किया।  गांधी शांति प्रतिष्ठान के सचिव डाॅ0 भावेंद्र शरद जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि दिव्य जीवन व दिव्य चरित्र का पालन करने वाले ही महात्मा बनते हैं।  

जोधपुर। गांधी ने देश को अच्छा व सच्चा बनाने के लिए सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि देश के सब धर्मों व भाषाओं के लोग मिल जुल कर रहें।  ‘सादा जीवन उच्च विचार‘ को जीवन में चरितार्थ करे। दुनिया का पहला इंसान जिसने अहिंसा से देश को आजादी दिलवाई। अहिंसा की ताकत से लोगों को निडर व मजबूत बनाया।  देश के नायक के रूप में नेतृत्व प्रदान किया।  आज भी गांधी दर्शन की प्रासंगिकता की आवश्यकता हैं। ‘मेरा जीवन ही मेरा संदेश हैं‘ सत्य ही ईश्वर हैं।  यह विचार डाॅ0 ओ0 पी0 टाक ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महामंदिर में गांधी स्टडी सेंटर की स्थापना के अवसर पर व्यक्त किए।  

प्राचार्य चन्द्रशेखर दवे ने एवं वीणा कल्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सरस्वती का माल्यार्पण किया। गांधी शांति प्रतिष्ठान के सचिव डाॅ0 भावेंद्र शरद जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि दिव्य जीवन व दिव्य चरित्र का पालन करने वाले ही महात्मा बनते हैं। इस अवसर पर 101 पुस्तकों का सैट भेंट किया। इस अवसर पर छा़त्राओं को संबोधित करते हुए डाॅ0 जैन ने कहा कि हम सब प्रतिज्ञा करें कि देश को महान बनाएंगें।  गांधी के रास्ते पर चलने की भरसक कोशिश करेंगे।  इस अवसर पर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के प्रौढ़ सतत एवं आजीवन शिक्षा विभाग एवं गांधी शांति प्रतिष्ठान केन्द्र जोधपुर द्वारा  ‘गांधी एक जीवन संदेश एवं आजादी का अमृत महोत्सव, गांधी-150 एवं पुस्तकें हमारी हमसफर फोल्डर वितरित किए गए। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों को बधाई दी।

Post Comment

Comment List

Latest News