देश में कोरोना के 3.23 लाख से अधिक नए मामले आए सामने

देश में कोरोना के 3.23 लाख से अधिक नए मामले आए सामने

देश में कोरोना के 3.23 लाख से अधिक नए मामले सामने आए है। दो लाख से अधिक मरीजों ने इस महामारी को मात दी है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के 3.23 लाख से अधिक नए मामले सामने आए है। दो लाख से अधिक मरीजों ने इस महामारी को मात दी है। इस बीच देश में 14 करोड़ 52 लाख 71 हजार 186 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 3,23,144 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 76 लाख 36 हजार 307 हो गया। इस दौरान 2,51,827 मरीज स्वस्थ भी हुए है। देश में अब तक एक करोड़ 46 लाख 56 हजार 209 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामलों में की संख्या 28,82,204 हो गयी है। 2771 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,97,894 हो गया है। देश में रिकवरी दर 82.54 और सक्रिय मामलों की दर 16.34 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्युदर 1.12 फीसदी रह गयी है। महाराष्ट्र में 71736 और मरीजों के ठीक होने के बाद कोरोना को मात देने वालों की संख्या 36,01,796 हो गयी है, जबकि 524 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 65,284 हो गया है।

कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 2,81,061 है। मृतकों का आंकड़ा 14,627 हो गया है तथा अब तक 10,73,257 मरीज स्वस्थ हुए  हैं। केरल में सक्रिय मामले 2,33,140 हो गये तथा 7943 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या 11,89,267 हो गयी है, जबकि 28 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5138 हो गयी है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों में 2234 की कमी आने से इनकी संख्या 92,358 रह गयी है। यहां 380 और लोगों की मौत होने से अब तक 14,628 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है, जबकि 9,40,930 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले 95,131 हो गये हैं। प्रदेश में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 9,40,574 हो गयी है, जबकि 7736 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 1,07,145 हो गयी है तथा अब तक 13,651 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में 9,76,876 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। तेलंगाना में सक्रिय मामले 69,221 हो गये हैं और 2094 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,40,590 लोग इस महामारी से ठीक हुए है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी सरकार में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार, रोकने में विफल रही है भाजपा : कांग्रेस मोदी सरकार में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार, रोकने में विफल रही है भाजपा : कांग्रेस
ये रवैया वैसा ही रहा, जैसा कोरोना के लॉकडाउन में दिखा था। क्योंकि जब देश में बच्चे, महिलाएं सड़कों पर...
सोनिया गांधी 6 अप्रैल को जयपुर में करेंगी जनसभा, घोषणा पत्र भी जारी होगा
घाना में कार हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी
लोकसभा चुनावों में पड़ोसी राज्यों से समन्वय कर बरतनी होगी सतर्कता : पंत
केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- हम न्यायिक समीक्षा नहीं कर सकते
एसबीआई ग्रीन मैराथन में दौड़े 3000 से अधिक प्रतिभागी