बुजुर्ग दंपती को एयरगन दिखाकर लूट के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

कोर्ट में किया जाएगा पेश

बुजुर्ग दंपती को एयरगन दिखाकर लूट के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने टीम के साथ घटना स्थल के सौ घरों का डोर-टू डोर सर्वे किया। साथ ही किराएदारों के बारे में जानकारी जुटाई गई। तभी  पता चला कि वारदात के बाद से पड़ोस के मकान में किराए से रह रहा आरोपी गजेन्द्र सिंह उर्फ सन्नी फरार है।

कोटा। बुजुर्ग दंपती को एयरगन दिखाकर लूट के प्रयास के आरोपी को जवाहर नगर पुलिस ने मंगलवार को थेगड़ा से दबोच लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी गजेन्द्र सिंह उर्फ सन्नी (25) को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि फरियादी महेश शर्मा ने 1 सितंबर को रिपोर्ट दी कि सुबह 11.45 बजे घर में एक 25-30 साल का एक लड़का कंधे पर बैग लेकर घर में घुस आया और पत्नी से कोविड-19 की तीनों डोज के बारे में पूछताछ की, तो पत्नी ने कहा था कि हमने तीनों डोज लगवा ली है। इसके बाद पत्नी घर के अंदर आ गई। पीछे-पीछे वह लड़का भी अंदर आ गया तथा उसने कनपटी पर पिस्तौल तान दी । इसके बाद पत्नी ने शोर मचाकर पापा को बुलाया तथा बचाओ-बचाओ की आवाज दी। शोर मचाने पर वह पिस्तौल को छोड़कर फरार हो गया। पत्नी ने सड़क पर शोर मचाते हुए उसका पीछा किया, लेकिन वह फुर्ती से भाग गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 
 
आरोपी ने पहले की बुजुर्ग दंपती के घर की रैकी 
पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने बुजुर्ग दंपती के घर के अलावा आसपास के क्षेत्र की पूरी जानकारी जुटाई तथा घर की रैकी कर आने जाने वाले रास्तों की अच्छी प्रकार से जानकारी ली थी। साथ ही आरोपी बुजुर्ग दंपती के पड़ोस में ही रहने के कारण उसे पूरी जानकारी थी कि दंपती के दो बेटियां हैं, जो दोनों बाहर ही रहती हैं। घर में केवल दंपती ही रहते हैं तथा महेश शर्मा सेवानिवृत कर्मचारी हैं। जिससे उनके पास घर में अच्छे पैसे मिलने की संभावना है। आरोपी  ने आसपास के 28 मकानों को सर्वे किया था। अपनी पहचान को छिपाने के लिए फेस मास्क, टोपी एवं कंधे पर काला बैग लटका कर कोविड-19 वैक्सीनेशन कर्मी बन गया। आरोपी अपने साथ कपड़े भी लेकर आया था जिससे वारदात को अंजाम देने के बाद कपड़े भी बदल लिए थे। इसके बाद वह पहचान में नहीं आया था। आरोपी लूट के इरादे से ही घर में घुसा था, लेकिन दंपती की सतर्कता से सफल नहीं हो सका था। 

क्षेत्र में हो गया भय व्याप्त 
उन्होेंने बताया कि आरोपी द्वारा बुजुर्ग दंपती को लूटने के असफल प्रयास के बाद से तलवंडी क्षेत्र में भय व्याप्त हो गया था।  इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिह्नि लग गया था। इस पर आईजी ने वारदात को शीघ्र खुलासे के लिए  एएसपी प्रवीन जैन, पुलिस उप-अधीक्षक अंकित जैन के निर्देशन तथा सीआई वासुदेव सिंह, उप-निरीक्षक कौशल्या गालव, साइबर सेल उप निरीक्षक  प्रताप सिंह, डीएसटी निरीक्षक नीरज गुप्ता को शामिल करते हुए एक टीम बनाई थी। टीम ने आसपास के लोगों तथा सीसीटीवी को खंगाला गया। 
 
सौ घरों का किया सर्वे 
पुलिस ने टीम के साथ घटना स्थल के सौ घरों का डोर-टू डोर सर्वे किया। साथ ही किराएदारों के बारे में जानकारी जुटाई गई। तभी  पता चला कि वारदात के बाद से पड़ोस के मकान में किराए से रह रहा आरोपी गजेन्द्र सिंह उर्फ सन्नी फरार है। इसके बाद टीम ने आरोपी थेगड़ा से दबोच लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। 

काम धंधा नहीं मिलने से पैसे कमाने के लिए चुना रास्ता 
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने वर्ष 2019 में बीटेक किया तथा नौकरी की तलाश में जुटा था, लेकिन अथक प्रयास के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिल सकी, तो आरोपी ने ज्यादा पैसा कमाने के बारे में विचार किया और वारदात से 15 दिन पूर्व ही बाजार से दो हजार रुपए में एक एयरगन खरीदी। इसके बाद कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रोग्राम को माध्यम बनाकर लोगों को डरा धमकाकर अधिक पैसे कमाने के लिए अपराध का रास्ता चुन लिया। 

Read More परेशानी: रविवार को नहीं चलती सुपर स्पेशियलिस्ट की ओपीडी

Tags: crime

Post Comment

Comment List

Latest News