चिकित्सा के क्षेत्र में राजस्थान देश में बन रहा मॉडल स्टेट : गहलोत

चिकित्सा विभाग की गहलोत समीक्षा बैठक ले रहे थे

 चिकित्सा के क्षेत्र में राजस्थान देश में बन रहा मॉडल स्टेट : गहलोत

बैठक में गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री नि:शुल्क निरोगी राजस्थान योजना और मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की हैं।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में देश में मॉडल स्टेट बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री निवास पर चिकित्सा विभाग की गहलोत समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक में गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री नि:शुल्क निरोगी राजस्थान योजना और मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की हैं। अब इसी कड़ी में गहलोत ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों की जीवन रक्षा के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना की शुरुआत की। राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में देश का पहला राज्य है, जहां  बजट का 7 प्रतिशत हिस्सा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जा रहा है। राजस्थान में 88 प्रतिशत परिवार हेल्थ इंश्योरेंस के अंर्तगत आते हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इसका औसत मात्र 41 प्रतिशत है।

प्रदेश में एमआरआईए सीटी स्कैन जैसी महंगी जांचों के साथ लीवर ट्रांसप्लांट, बोनमैरो ट्रांसप्लांट महंगा इलाज नि:शुल्क किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 21.14 लाख मरीजों को 2111.41 करोड़ रुपए के नि:शुल्क उपचार से लाभांवित किया जा चुका है। निजी अस्पतालों को 21 दिन के अंदर भुगतान किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में ग्राम सभाएं आयोजित कर आमजन तक चिरंजीवी योजना बारे में जानकारी दी जाएगी। गहलोत ने बैठक में मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना की शुरूआत के साथ ही बुकलेट का भी विमोचन किया। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News