सांसद रंजीता कोली के हमले पर बीजेपी की गहलोत सरकार के खिलाफ बयानबाजी तेज, CM ने MP कोली से पूछी कुशलक्षेम

सांसद रंजीता कोली के हमले पर बीजेपी की गहलोत सरकार के खिलाफ बयानबाजी तेज, CM ने MP कोली से पूछी कुशलक्षेम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां का बयान, कांग्रेस राज में न आमजन सुरक्षित, न जनप्रतिनिधि : राजेंद्र राठौड़ का बयान, सांसद रंजीता पर फिर से हमला, प्रदेश में जर्जर कानून व्यवस्था

जयपुर। भरतपुर सांसद रंजीता कोली पर फिर से हमले के बाद बीजेपी ने सुबे की गहलोत सरकार पर जुबानी हमला बोला है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनियां ने गहलोत सरकार और मौजूदा कानून व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस राज में ना आमजन सुरक्षित है, ना जनप्रतिनिधि। पुनियां ने कहा है कि देर रात को भरतपुर सांसद  रंजीता कोली के बयाना स्थित आवास पर फ़ायरिंग की जानकारी मिली। सांसद  सदमे में हैं। उनके सहायक से घटना की पूर्ण जानकारी प्राप्त की। राजस्थान में विशेषकर भरतपुर सहित प्रदेश के मेवात क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है।  सांसद पर हमले की यह पहली घटना नहीं है, कांग्रेस राज में न आम आदमी सुरक्षित है, न जनप्रतिनिधिl

उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग है कि सांसद के आवास पर फायरिंग करने वाले बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी हो, सांसद की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री को गंभीरता के साथ कड़े कदम उठाने की जरूरत हैl

सांसद रंजीता पर फिर से हमला, प्रदेश में जर्जर कानून व्यवस्था : राठौड़
वहीं सांसद पर हुए हमले पर राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट कर कहा कि भरतपुर सांसद  रंजीता कोली पर मई 2021 में हुए जानलेवा हमले के बाद पुनः घर पर फायरिंग की घटना निंदनीय है। कुछ दिनों पहले ही पूर्व MLA अमृता मेघवाल पर भी हमला किया गया था।

राठौड़ ने कहा कि राज्य में महिला जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है जो जर्जर कानून व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यही कारण है कि महिलाओं के साथ अत्याचार राजस्थान में लगातार बढ़ रहे हैं। एनसीआरबी के मुताबिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है। साथ ही राज्य में महिलाओं के साथ हत्या, छेड़छाड़ और दहेज प्रताड़ना जैसे मामलों में भी निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। कांग्रेस राज में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गृह विभाग की जिम्मेदारी बिल्कुल भी नहीं संभल रही है। मेरी राज्य सरकार से मांग है कि बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएं।

मुख्यमंत्री ने सांसद रंजीता कोली  से फोन पर बात कर पूछी कुशलक्षेम
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर सांसद रंजीता कोली से फोन पर बात कर कुशलक्षेम जानी। साथ ही, डीजीपी, प्रमुख सचिव, गृह विभाग को निर्देशित किया है कि घटना की पूरी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। घटना की जांच के लिए जयपुर से SOG की टीम भरतपुर जाकर घटना की जांच करेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बाड़मेर में हुई बस-ट्रक दुर्घटना के संबंध में जिला कलेक्टर, बाड़मेर से फोन पर वार्ता कर राहत-बचाव कार्यों के संबंध में निर्देशित किया है। घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।

Read More 23 करोड़ बरसे होली के रंग में

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी