रणवीर सिंह को मिला मोस्ट लव्ड हिंदी एक्टर का अवॉर्ड्

दक्षिण भारतीय इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में सम्मानित किया

रणवीर सिंह को मिला मोस्ट लव्ड हिंदी एक्टर का अवॉर्ड्

रणवीर सिंह को 10वें दक्षिण भारतीय इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में मोस्ट लव्ड हिंदी एक्टर इन साउथ इंडिया के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

बई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को दक्षिण भारतीय इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में सम्मानित किया गया है। रणवीर सिंह को 10वें दक्षिण भारतीय इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में मोस्ट लव्ड हिंदी एक्टर इन साउथ इंडिया के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। रणवीर सिंह ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर मैं अपनी आजीविका के लिए वह कर पाता हूं। हमारा देश विविधता से भरा हुआ है। यहां तरह तरह की सभ्यताएं हैं। हर राज्य कुछ विशेष है। 

आजादी के 75 बाद यह कितना सुखद है कि हम अब भाषाओं की सीमा लांघकर एक दूसरे से घुल मिल रहे है। कहानियां हर भाषा, हर सभ्यता का प्रचार-प्रसार कर रही है। दक्षिण भारतीय फिल्मों ने अपनी मेहनत और क्राफ्ट से दुनिया को आकर्षित करने का काम किया है। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News