अशोक गहलोत को धमकाने की भाषा नहीं की जाएगी बर्दाश्त : खाचरियावास

वह गृहमंत्री की भाषा नहीं है

अशोक गहलोत को धमकाने की भाषा नहीं की जाएगी बर्दाश्त : खाचरियावास

देश को हिंदू मुस्लिम में बांटने वालों को यह पता होना चाहिए कि राजस्थान में कानून व्यवस्था भाजपा शासित राज्यों यूपी और एमपी से 100 गुना बेहतर है।

जयपुर। खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान के लागों को धमकाने की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देश को हिंदू मुस्लिम में बांटने वालों को यह पता होना चाहिए कि राजस्थान में कानून व्यवस्था भाजपा शासित राज्यों यूपी और एमपी से 100 गुना बेहतर है। पीसीसी में खाचरियावास ने कहा कि अमित जोधपुर आकर कहते है कि हम आ गए। कुर्सी खाली करो। राजस्थान के लोगों और मुखिया को धमकी देते है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमित ने जो भाषा इस्तेमाल की है। वह गृहमंत्री की भाषा नहीं है।

लोग काम देखकर वोट करते है
खाचरियावास ने कहा कि भाजपा में अंतर्कलह और खींचतान है। वहां 10 मुख्यमंत्री पद के दावेदार है। इनका बिखराव ही इन्हें ले डूबेगा। भाजपा नेता मोदी पर वोट लेने की बात कर रहे हैं। मोदी पर यह लोग चुनाव हारेंगे,क्योंकि लोग काम देखकर वोट करते हैं। मोदी जब चलेंगे,जब वह अपने कामों का हिसाब दें। हमसे हमारे काम का हिसाब किसी भी जगह ले लो। राजस्थान में हमने एक करोड़ लोगों को चिरंजीवी योजना से लाभान्वित किया है। भाजपा नेता मंहगाई और बेरोजगारी पर एक शब्द नहीं बोल रहे। केंद्र के कामों पर प्रदेश भाजपा को जबाव देना चाहिए। अंग्रेजों के बाद इन्होंने ही आटे, दाल और नमक पर जीएसटी लगाया है। 
गायों की रक्षा के लिए केंद्र आगे आए
लंपी रोग पर भाजपा आरएसएस के बयानों पर कहा कि केंद्र सरकार को गायों के लिए पॉलिसी जारी करनी चाहिए। धर्म के नाम पर राजनीतिक एजेंडा चलाने वालों के पास अब गायों की सेवा करने का मौका आया है। भाजपा और आरएसएस के लोगों को इस बीमारी के लिए केन्द्र से आग्रह कर राष्ट्रीय आपदा घोषित करानी चाहिए। राज्य सरकार अपने स्तर पर जी जान से लगी हुई है। केन्द्र और राज्य सरकार के स्तर पर मिलकर इस बीमारी से निपटना होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी