फैक्ट्री में काम करते समय घायल हुए मजदूर की मौत

मशीन में डाल रहा था पाउडर

फैक्ट्री में काम करते समय घायल हुए मजदूर की मौत

घायल मजदूर को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को एमबीएस अस्पताल में रखवाया।

कोटा। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात काम करते हुए एक मजदूर घायल हो गया। घायल मजदूर को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को एमबीएस अस्पताल में रखवाया।

सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि छावनी रामचंद्रपुरा निवासी दिनेश कुमार पुत्र राधेश्याम पिछले 14 -15 साल से सूरसागर स्थित कोटा इलेक्ट्रो कंपनी में मजदूरी करता था। वह रोज की तरह मशीन में पाउडर डालने का कार्य कर रहा था। तभी उसका हाथ मशीन के ग्राइंडर में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने पर अन्य साथियों ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Post Comment

Comment List

Latest News