ग्वाटेमाला में संगीत कार्यक्रम के अंत में भगदड़, 9 लोगो की मौत
क्वेटजाल्टेनंगो में कार्यक्रम के अंत में मची भगदड़
संगीत कार्यक्रम के अंत में मैदान से निकलने के दौरान भगदड़ मच गयी। घटना में 9 लोगों की मौत हो गयी, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं।
ग्वाटेमाला सिटी। ग्वाटेमाला के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिमी शहर क्वेटजाल्टेनंगो में एक संगीत कार्यक्रम के अंत में मची भगदड़ से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गयी और करीब 20 अन्य घायल हो गये। रिपोर्टो के मुताबिक क्वेटजाल्टेनंगो में आयोजित संगीत कार्यक्रम के अंत में मैदान से निकलने के दौरान भगदड़ मच गयी। घटना में 9 लोगों की मौत हो गयी, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 15 सितंबर को कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास और निकारागुआ के स्पेन से स्वतंत्रता की 201 वीं वर्षगांठ थी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 से पड़ोसी राज्यों में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल
24 Apr 2024 17:37:38
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब पड़ोसी राज्यों में चुनावों की बागडोर संभालेंगे। राजस्थान में दूसरे चरण का आज शाम को प्रचार...
Comment List