यश कुमार की फिल्म 'मृत्युदंड' की शूटिंग शुरू

फीमेल लीड में यामिनी सिंह

यश कुमार की फिल्म 'मृत्युदंड' की शूटिंग शुरू

यह फिल्म भोजपुरी की बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। यश कुमार ने कहा कि 'मृत्युदंड' एक क्लास सिनेमा होने वाली है।

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की फिल्म 'मृत्युदंड' की शूटिंग शुरू हो गयी है। यश कुमार की फिल्म 'मृत्युदंड' की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू हो गयी है।इस फिल्म का निर्माण रामा प्रसाद कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू हैं। फिल्म में यश कुमार के साथ फीमेल लीड में यामिनी सिंह हैं। निर्माता रामा प्रसाद ने बताया कि फिल्म  'मृत्युदंड' की पटकथा शानदार है। इसलिए हम इसके निर्माण की हर बारी की पर ध्यान दे रहे हैं। फिल्म का निर्माण हम लार्ज स्केल पर कर रहे हैं। यह फिल्म भोजपुरी की बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है।

यश कुमार ने कहा कि 'मृत्युदंड' एक क्लास सिनेमा होने वाली है।इस फिल्म में मेरा किरदार भी अछ्वुत होने वाला है। इसलिए मैं अपने किरदार के प्रति सजग हूं और कोशिश यही रहेगी कि अपने दर्शकों के साथ और अपने किरदार के साथ न्याय कर सकूं। फिल्म में गाने से लेकर संवाद तक मजेदार होने वाले हैं। फिल्म मनोरंजन को बरकरार रखते हुए एक संदेश देगी। मुझे इस तरह की फिल्में पसंद आती है। उम्मीद है जब यह फिल्म रिलीज होगी, तो आपको खूब पसंद आएगी। गौरतलब है कि चंद्र वर्षा एंटरटेनमेंट प्रा. लि. और रामा प्रसाद प्रोडक्शन प्रस्तुत फिल्म 'मृत्युदंड' के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। फिल्म में यश कुमार और यामिनी के साथ अवधेश मिश्रा, देव ङ्क्षसह, अनीता रावत, अनूप अरोड़ा, बालेश्वर सिंह अनामिका और प्रीति सिंह की भी अहम भूमिका है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें