असम से 17 बंगलादेश के लोग गिरफ्तार, पर्यटक वीजा मानदंडों का उल्लंघन का आरोप 

पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी

असम से 17 बंगलादेश के लोग गिरफ्तार, पर्यटक वीजा मानदंडों का उल्लंघन का आरोप 

आरोपियों को बिश्वनाथ के गिंगिया क्षेत्र के सुदूर बाघमरी इलाके से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब उन्होंने धार्मिक उपदेश दिया था। 

गुवाहटी। असम के बिश्वनाथ चरियाली में 17 बंगलादेश के लोगों को उनके पर्यटक वीजा मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों को बिश्वनाथ के गिंगिया क्षेत्र के सुदूर बाघमरी इलाके से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब उन्होंने धार्मिक उपदेश दिया था। 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाघमारी क्षेत्र में कोई पर्यटक स्थल नहीं है, लेकिन हमने विदेशी को यहां घूमते हुए देखा, जब हमारी टीम ने उनकी जांच की, तब पता चला वह धार्मिक उपदेश के लिए आए थे। बंगालदेश के नागरिकों ने पर्यटक वीजा पर पर्यटकों के साथ असम में प्रवेश किया। पर्यटक असम आने से पहले राजस्थान के अजमेर और बंगाल के कूचबिहार में भी गए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News