CM गहलोत का 'पुस्तक प्रेम" : विभिन्न पुस्तकों का किया विमोचन

CM गहलोत का 'पुस्तक प्रेम

राजस्थानी में अनुदित संस्करण ’छुट्यां हाळा दिन’ का विमोचन किया।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न पुस्तकों का विमोचन किया। गहलोत ने डॉ. परीक्षित सिंह द्वारा अंग्रेजी में लिखी पुस्तक ’ अरबिंदो एण्ड द लिटरेरी रिनेसा ऑफ इण्डिया’ तथा उनके कविता संग्रह छुट्टी के दिन के राजस्थानी में अनुदित संस्करण ’छुट्यां हाळा दिन’ का विमोचन किया।


पुस्तक विमोचन के अवसर पर सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर एम एल कुमावत, आरपीएससी के पूर्व चेयरमेन डॉ. बीएम शर्मा, सेवानिवृत आईएएस एसएन सिंह, डॉ. परीक्षित सिंह, वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द चतुर्वेदी, सनी सिबेस्टियन, मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी फारूख आफरीदी, कल्याण सिंह शेखावत एवं रिपुंजय सिंह उपस्थित थे। गहलोत ने पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान की पुस्तक ’राजस्थान में सम्मानित शिक्षकों की उपलब्धियां’ का भी विमोचन किया। रामेश्वर प्रसाद शर्मा द्वारा संपादित इस पुस्तक में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षकों का परिचय एवं उनकी उपलब्धियां संकलित हैं। इस अवसर पर फोरम की अध्यक्ष  निर्मल ग्रोवर, उपाध्यक्ष सुदर्शन कुलहरि एवं विनोद शर्मा तथा महासचिव  बसंत कानूनगो उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने डॉ. मानप्रकाश मीणा एवं डॉ. जितेन्द्र कुमार लोढ़ा द्वारा लिखित पुस्तक ’गांधी चिंतन शाश्वत मार्गदर्शन का आधार’ का भी विमोचन किया। इस अवसर पर राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी के निदेशक डॉ. बीएल सैनी भी उपस्थित थे। गहलोत ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. अनिल वार्ष्णेय की लिखी पुस्तक ’हिन्दी भाषा का शुद्ध प्रयोग’ का भी विमोचन किया। इस अवसर पर स्व. अनिल वार्ष्णेय की पत्नी निशा वार्ष्णेय एवं पुत्री डॉ. दीपाली अग्रवाल उपस्थित रही। मुख्यमंत्री को नफीस आफरीदी ने प्रगतिशील राजस्थान का विशेषांक भी भेंट किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें