वसुंधरा राजे की प्रस्तावित उदयपुर संभाग की यात्रा को लेकर राजनैतिक गलियारों में गपशप और चर्चा का माहौल

वसुंधरा राजे की प्रस्तावित उदयपुर संभाग की यात्रा को लेकर राजनैतिक गलियारों में गपशप और चर्चा का माहौल

5 प्रमुख नेताओं के पास यात्रा को सफल बनाने की कमान की चर्चा

जयपुर। वसुंधरा राजे की 23 से 26 नवंबर के बीच प्रस्तावित उदयपुर संभाग की यात्रा को लेकर राजनैतिक गलियारों में गपशप और चर्चा का माहौल है।  पिछली बार जब वसुंधरा राजे भरतपुर के दौरे पर गई थी उस वक्त भाजपा ने संगठनात्मक कार्यक्रम रख दिये थे। इसी के चलते इस बार भी यात्रा से पहले ये बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। राजे की प्रस्तावित उदयपुर संभाग यात्रा के दौरान एकलिंगनाथ, श्रीनाथजी और त्रिपुरा सुंदरी का दर्शन कर पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम है। इसके साथ ही आचार्य महाप्रज्ञ से भी आशीर्वाद लेने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। इसी के मद्देनजर अशोक परनामी और राजपाल सिंह शेखावत आज उदयपुर-बांसवाड़ा के दौरे पर है। इनका शाम को ही जयपुर लौटने का कार्यक्रम है. ये नेता तैयारियों के लिहाज से कमान संभाल रहे हैं।

5 प्रमुख नेताओं के पास यात्रा को सफल बनाने की कमान की चर्चा:
राजे की उदयपुर संभाग की यात्रा को सफल बनाने की कमान 5 प्रमुख नेताओं के पास होने की चर्चा है। यूनुस खान, राजपाल सिंह, अशोक परनामी, प्रताप सिंह सिंघवी और श्रीचंद कृपलानी के द्वारा राजे के दौरे को लेकर तैयारी की जा रही है। यूनुस खान वसुंधरा राजे के उदयपुर संभाग के दौरे को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने अशोक परनामी और राजपाल सिंह को साथ रखा है. इससे पहले भरतपुर संभाग की यात्रा की कमान भी यूनुस खान के ही पास रही थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित