शराब के पैसे नहीं दिए तो बेटे ने बाप को निर्वस्त्र घर से निकाला जड़े चांटे
वीडियो वायरल होने के बाद बेटा गिरफ्तार
वायरल वीडियो में पिता हाथ जोड़ कर उसे समझाने की कोशिश कर रहा है लेकिन वो कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं दिख रहा।
जोधपुर। जोधपुर में वायरल हुए एक वीडियो ने झकझोर कर रख दिया। इस वीडियो में एक बेटा अपने बाप पर जमकर चांटे जड़ रहा है। पिता को सड़क पर भगा रहा है। पिता हाथ जोड़ कर उसे समझाने की कोशिश कर रहा है लेकिन वो कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं दिख रहा। पिता के पूरे कपड़े भी पहने हुए नहीं है। बताया जा रहा है कि घटना जोधपुर के रातानाड़ा थाना इलाके की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र गौड़ अजीत कॉलोनी में अपने दो बेटों के साथ रहते हैं। छोटे बेटे छत्रसाल ने शराब के लिए रुपए मांगे थे। उन्होंने रुपए देने से मना कर दिया। इस पर छत्रसाल बिफर गया और पिता को बिना कपड़ों के घर से बाहर निकाल दिया।
भतीजे ने पुलिस को दी सूचना:घटना की जानकारी मिलने पर राजेंद्र गौड़ के भतीजे विवेक गौड़ ने पुलिस को सूचना दी। करीब साढ़े 10 बजे तक पुलिस पहुंची। बेटे को पाबंद कर छोड़ दिया गया। भतीजा थाने पहुंचा और छत्रसाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। रातानाड़ा पुलिस ने छत्रसाल को गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र गौड़ काजरी (केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान ) जोधपुर में टेक्निशियन के पद पर थे। 10 साल पहले रिटायर्ड हुए थे।
Comment List