भाजपा ने बजाया चुनाव की तैयारियों का बिगुल

 केन्द्रीय मंत्री बालियान दौसा में करेंगे प्रवास कार्यक्रम

भाजपा ने बजाया चुनाव की तैयारियों का बिगुल

केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान का 21 सितंबर को बस्सी विधानसभा से प्रवास कार्यक्रम प्रारंभ होकर दौसा व सिकराय विधानसभा क्षेत्र में तथा 22 सितंबर को लालसोट व चाकसू विधानसभा में समाप्त होगा।

बांदीकुई। भले ही अभी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में काफी समय है लेकिन केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और नया जोश भरना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में दौसा लोकसभा प्रवास योजना के तहत 21 व 22 सितंबर को केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के दौसा लोकसभा क्षेत्र के दौसा, सिकराय व लालसोट विधानसभा में प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के लिए रावत पैलेस में लोकसभा प्रवास योजना के प्रदेश संयोजक सुनील कोठरी के मुख्य आतिथ्य में भाजपा जिला  पदाधिकारियों व कार्यक्रम के  पदधाधिकारियों की बैठक हुई। दौसा प्रभारी मोहन मोरवाल व जिला संयोजक सुमेश विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कोठारी ने कार्यकर्ताओं को मंत्री प्रवास कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने पार्टी की रीति व नीतियों के बारे में चर्चा करते आगामी 2023 के विधानसभा व 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतने का संकल्प दिलवाया। मोहन मोरवाल ने प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली व दिशा निर्देश दिए। सुमेश विजय ने प्रवास कार्यक्रम पर होने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान का 21 सितंबर को बस्सी विधानसभा से प्रवास कार्यक्रम प्रारंभ होकर दौसा व सिकराय विधानसभा क्षेत्र में तथा 22 सितंबर को लालसोट व चाकसू विधानसभा में समाप्त होगा। केन्द्रीय मंत्री प्रवास के दौरान सिकंदरा में पत्थर व्यवसायियों के साथ संवाद करेंगे व डूंगरपुर लालसोट में सभी 7 मोर्चो के कार्यकर्ताओं द्वारा लाए गए टिफिन के साथ भोजन करेंगे।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टीकम सिंह गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार जायसवाल, ललित लकवाल,उपाध्यक्ष हरकेश मटलाना, घमंडी मीणा, जितेन्द्र राजावत, जिला मंत्री सुमित्रा चौधरी,आशा मीणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला,एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दौलतराम मीणा,एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण बैरवा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक खोर्रा,मण्डल अध्यक्ष विश्वंभर बासडा, कमलेश जोशी भांडारेज, बनवारी चंदेल लवाण, रोहित बारवाल नागल, रमेश मीणा सिकराय, भंवर सिंह राहुवास, राम खिलाड़ी मीणा, सतपाल मीणा, मुरारी धोकरिया, नीलम गुर्जर, रामविलास गुर्जर, प्रभूदयाल आभानेरी, त्रिलोक सैनी, सुबुद्धि मीणा, सपना मीणा, उर्मिला जोशी, लोकेश शर्मा, घनश्याम रावत, रविंद्र शाहरा, गौरी देवी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने शुक्रवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगानेर का औचक किया निरीक्षण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने शुक्रवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगानेर का औचक किया निरीक्षण
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने शुक्रवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगानेर का औचक...
कांग्रेस नेताओं के है अजीब हालात, चुनाव से दूरी
कश्मीर में यात्री वाहन के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत
सीरियाई में मिसाइलों को रोकने के कारण विस्फोट
Kota-Bundi Seat : कांग्रेस प्रत्याशी गुंजल और धारीवाल के बीच तकरार, धारीवाल बोले- अब आपको सेक्युलर बनना पड़ेगा
तेजस एमके-1ए ने भरी सफल उड़ान 
220KV जीएसएस में तकनीकी खामी, शहर में हुआ ब्लैक आउट