युगांडा में इबोला ने दी दस्तक

इबोला के लक्षण दिखाई देने व्यक्ति की हुई मौत

युगांडा में इबोला ने दी दस्तक

अजीबो-गरीब बीमारियों के पश्चात लोगों के मरने की सूचना के बाद अन्य छह मौतों की जांच की गयी है।

कंपाला। मध्य युगांडा में जानलेवा वायरस इबोला तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार एक व्यक्ति में इबोला के लक्षण दिखाई देने के बाद उसे मुबेंडे क्षेत्रीय रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। स्थानीय समुदायों द्वारा अजीबो-गरीब बीमारियों के पश्चात लोगों के मरने की सूचना के बाद अन्य छह मौतों की जांच की गयी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पड़ोसी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के मामले की घोषणा के बाद पिछले महीने युगांडा ने अपनी पश्चिमी सीमा पर निगरानी तेज कर दी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 21 सीमावर्ती जिलों में बीमारी फैलने का ज्यादा खतरा है। 

मंत्रालय के अनुसार युगांडा में पिछले दो दशकों में इबोला के 5 से ज्यादा स्वरूप के प्रकोप हो चुके हैं, जिनमें से अधिकांश देश के पश्चिमी क्षेत्रों में हुए हैं। इबोला वायरस बहुत ज्यादा संक्रामक है और बुखार, उल्टी, दस्त, दर्द और कई बार आंतरिक और बाह्य रक्तस्राव सहित विभिन्न प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार इबोला वायरस से संक्रमित हुए लोगों की मृत्यु दर का प्रतिशत 50 से 89 तक है, जो संक्रमण की स्थिति पर निर्भर करता है। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित