स्टब्स सबसे महंगे, नहीं बिके कप्तान बावुमा

द.अफ्रीका लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी

स्टब्स सबसे महंगे, नहीं बिके कप्तान बावुमा

लीग का आयोजन अगले साल जनवरी-फरवरी में किया जाएगा। इन टीमों के मालिक आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक ही हैं।

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी-20 क्रिकेट लीग में ट्रिस्टन स्टब्स जहां 9.2 मिलियन रैंड के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बने, वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान तेंबा बावुमा को कोई खरीददार नहीं मिला। बावुमा के अलावा डीन एल्गर भी अनसोल्ड रहे हैं। लीग के लिए दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की गई। लीग का आयोजन अगले साल जनवरी-फरवरी में किया जाएगा। इन टीमों के मालिक आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक ही हैं। देर रात तक चली नीलामी में स्टब्स सबसे महंगे बिके। उन्हें सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने 9.2 मिलियन रैंड में खरीदा। फ्रेंचाइजी ने मार्को यानसेन को 61 लाख रैंड में अपने साथ जोड़ा, जबकि प्रिटोरिया कैपिटल्स ने रिली रोसोऊ को 69 लाख रैंड में अपनी टीम में शामिल किया। लुगी एनगिडी को 34 लाख डॉलर, जबकि तबरेज शम्सी को 43 लाख डॉलर में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने लिया। इनके अलावा वेन पार्नेल को 5.6 मिलियन रैंड में कैपिटल्स ने, डोनावन फरेरो को 5.5 मिलियन रैंड में सुपर किंग्स ने, सिसांडा मेगाला को 5.5 मिलियन रैंड में सनराइजर्स ने, हेनरिक क्लासेन को 4.5 मिलियन रैंड में सुपर जायंट्स ने, रीजा हैंड्रिक्स को 4.5 मिलियन रैंड में सुपर किंग्स ने और ड्वेन प्रिटोरियस को 4.1 मिलियन रैंड में सुपर जायंट्स ने खरीदा। 

लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी
दक्षिण अफ्रीकी टी-20 लीग के पहले सीजन में छह टीमें मुंबई इंडियंस केपटाउन, डरबन सुपर जाएंट्स, जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स, पार्ल रॉयल्स, प्रिटोरिया कैपिटल्स, सनराइजर्स ईस्टर्न कैप हिस्सा लेंगी। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ इस लीग के कमिश्नर होंगे। यह पहला मौका है जब एक क्रिकेटर ही किसी टी-20 फ्रेंचाइजी लीग को लीड करेगा। इस लीग को शुरू करने का आइडिया आईपीएल के पूर्व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुंदर रमन का है।

Post Comment

Comment List

Latest News