हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग

डेढ़ करोड़ का तैयार माल और मशीनें जलकर राख 

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग

पहले स्थानीय संसाधनों से और फिर दमकलों से आग पर काबू का प्रयास किया गया, लेकिन आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आस-पास की फैक्ट्रियों तक आग फैलने की संभावना हो गई।

चूरू। शहर के इन्डस्ट्रीज एरिया स्थित हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हडकम्प मच गया। पहले स्थानीय संसाधनों से और फिर दमकलों से आग पर काबू का प्रयास किया गया, लेकिन आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आस-पास की फैक्ट्रियों तक आग फैलने की संभावना हो गई। जिसके बाद चूरू के अलावा रतनगढ़, तारानगर, रतननगर और बिसाऊ की 7 दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू का प्रयास शुरू किया। आग से करीब डेढ करोड़ का हैण्डीक्राफ्ट का तैयार माल और वुड वर्किंग मशीने जलकर खाक होने की संभावना जताई गयी है। आग को काबू पाने में कोतवाली पुलिस के जवानों का विशेष योगदान रहा। जानकारी के मुताबिक इन्डस्ट्रीज एरिया के रोड संख्या पांच पर स्थित गोल्डन एक्सपोर्टन हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लगी थी। फैक्ट्री मालिक बजरंग लाल जांगिड ने बताया कि वे रात को फैक्ट्री से अपने घर चले गये थे। फैक्ट्री में श्रमिक खाना खाकर सो गये थे। रात के दो बजे के करीब पड़ोस की फेक्ट्री के श्रमिकों का कॉल आया कि उनकी फेक्ट्री में आग लग गई है। 

जिसके बाद परिचितों, पुलिस और दमकल को आग लगने की सूचना दी गई। लेकिन आग इतनी भीषण थी चूरू नगरपरिषद की दो दमकलों से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। रात के दो बजे से सुबह के 6 बजे तक भी 7 दमकलें लगातार चक्कर लगाती रही लेकिन आग पर काबू पाने से पहले हैण्डीक्राफ्ट का तैयार माल जलकर खाक हो चुका था।

Post Comment

Comment List

Latest News

BJP List : लद्दाख लोकसभा सीट पर नया चेहरा उतारा BJP List : लद्दाख लोकसभा सीट पर नया चेहरा उतारा
वर्ष 2019 में इस सीट पर भाजपा के जामयांग सेरिंग नामग्याल को जीत हासिल हुई थी।
सत्यजीत रे ने दिलाई थी भारतीय सिनेमा को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान
भीख मंगवाने के लिए किया बालक का अपहरण, 2 बदमाश गिरफ्तार 
पाकिस्तान, ईरान ने देश में आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का किया फैसला
सुनील नारायण ने आगामी टी-20 विश्वकप में खेलने की संभावनाओं को किया खारिज
मोदी का मौन रह कर वोट अपील का यूनिक प्रयोग, केवल हाथ में कमल का फूल लेने से पार्टी की बात जन-जन तक पहुंची : यादव
सोना और चांदी धड़ाम, चांदी 2000 रुपए सस्ती और सोना 1400 रुपए टूटा