मोदी ने आदिवासियों के कल्याण के लिए योजनाओं का किया शुभारंभ

मोदी ने आदिवासियों के कल्याण के लिए योजनाओं का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की आबादी का 10 फीसदी भाग होने के बाद भी पहले की सरकारों ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया। इस अपराध की चर्चा करना आवश्यक है।

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की आबादी का 10 फीसदी भाग होने के बाद भी पहले की सरकारों ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया। इस अपराध की चर्चा करना आवश्यक है। मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि देश पर शासन करने वाले लोगों ने देश की आबादी के करीब 10 फीसदी वाले इस भाग के लिए कुछ नहीं किया। सरकारों ने आदिवासी समाज को महत्व न देकर जो अपराध किया है। इस पर चर्चा करना आवश्कम है।

आदिवासी क्षेत्रों को भौगोलिक दृष्टि से कठिन बताया गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने इनके लिए योजनाएं बनाई। मोदी ने आदिवासियों के कल्याण के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने देश में 50 एकलव्य आदर्श विद्यालयों की ऑनलाइन आधारशिला रखी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News