झूलन के नाम पर होगा ईडन गार्डन्स का एक स्टैंड

झूलन गोस्वामी ने लॉर्ड्स में लिया संन्यास

झूलन के नाम पर होगा ईडन गार्डन्स का एक स्टैंड

झूलन के अनुसार यह फाइनल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल खेला गया था। तभी मैंने पहली बार महिला क्रिकेट मैच देखा। वहीं से उसने क्रिकेट को करियर बनाने का फैसला किया और इंडिया खेलने का सपना देखा।

कोलकाता। चकदा एक्सप्रेस के नाम से मशहूर झूलन गोस्वामी ने लॉर्ड्स में संन्यास ले लिया। उन्हें सम्मान देने के लिए उनके नाम पर कोलकाता के एतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम रखा जाएगा। अध्यक्ष अभिषेक डालमिया के अनुसार कैब ईडन गार्डन्स के एक स्टैंड का नाम झूलन गोस्वामी के नाम पर रखने जा रहे हैं। वे एक महान क्रिकेटर हैं। हम जरूरी परमिशन के लिए आर्मी से कहेंगे। कैब झूलन का सम्मान भी करेगा।उल्लेखनीय है कि ईडन गार्डन्स वही स्टेडियम है। जहां 1997 वर्ल्ड कप के फाइनल में झूलन एक बॉल गर्ल के रूप में मौजूद थी। झूलन के अनुसार यह फाइनल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल खेला गया था। तभी मैंने पहली बार महिला क्रिकेट मैच देखा। वहीं से उसने क्रिकेट को करियर बनाने का फैसला किया और इंडिया खेलने का सपना देखा।

एक नजर में झूलन का करियर

6 जनवरी 2002 को इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अपने 19 साल के करियर में झूलन ने 283 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 355 विकेट हैं। महिला वनडे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने 34 विश्व कप मैचों में 43 विकेट लिए हैं। जिसमें 2 बार 4 विकेट हासिल किए। अपने इंटरनेशनल करियर में झूलन गोस्वामी ने 1,924 रन बनाए हैं। जिसमें 3 अर्द्धशतक शामिल है। 2 अर्धशतक टेस्ट, जबकि एक वनडे में बनाया।80 किमी. रोज प्रैक्टिस करने जाती थीं। चकदा में जन्मी झूलन ने 15 साल की उम्र में अपने करियर की शुरूआत की थी। वे 19 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुन ली गई।  घर के पास लड़के खेलने नहीं देते थे। इसलिए 80 किमी. दूर प्रैक्टिस करने जाती थीं।

Post Comment

Comment List

Latest News