मोदी ने की किशिदा से भेंट, आबे के निधन पर जताया शोक

उनके योगदान को याद किया

मोदी ने की किशिदा से भेंट, आबे के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने एक स्वतंत्र, मुक्त एवं समावेशी हिन्द प्रशांत क्षेत्र की परिकल्पना को आकार देने में भी आबे के योगदान को याद किया। दोनों नेताओं ने एक संक्षिप्त द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के बारे में विचार विमर्श किया।

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा से भेंट कर पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की तथा भारत जापान संबंधों को अभूतपूर्व ऊंचाई देने में उनके योगदान को याद किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने एक स्वतंत्र, मुक्त एवं समावेशी हिन्द प्रशांत क्षेत्र की परिकल्पना को आकार देने में भी आबे के योगदान को याद किया। दोनों नेताओं ने एक संक्षिप्त द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के बारे में विचार विमर्श किया। उन्होंने भारत जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझीदारी को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय समूहों एवं संस्थानों में एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प को दोहराया।

मोदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि ये दु:ख की घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। आज जापान आने के बाद, मैं अपने-आप को ज्यादा शोकातुर अनुभव कर रहा हूँ। क्योंकि पिछली बार जब मैं आया तो आबे सान से बहुत लम्बी बातें हुई थी। और कभी सोचा ही नहीं था कि जाने के बाद ऐसी खबर सुनने की नौबत आएगी। मोदी ने किशिदा की भूमिका की सराहना करते हुए कहा  कि आबे और उनके साथ आपने विदेश मंत्री के रूप में भी भारत और जापान के संबंधों को नयी उंचाई पर भी ले गए और बहुत क्षेत्रों में उसका विस्तार भी किया। हमारी दोस्ती ने एक वैश्विक प्रभाव पैदा करने में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई। इस सब के लिए आज भारत की जनता आबे सान को बहुत याद करती है, जापान को बहुत याद करती है। भारत हमेशा उनकी कमी महसूस करेगा ।

प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि किशिदा के नेतृत्व में भारत-जापान सम्बन्ध और अधिक गहरे होंगे, और अधिक ऊंचाइयों को पार करेंगे। और हम विश्व में समस्याओं के समाधान में एक उचित भूमिका निभाने के लिए समर्थ बनेंगे। मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत के मित्र श्री आबे के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे। आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में सौ से अधिक देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि शामिल होंगे जिनमें 20 से ज्यादा शासनाध्यक्ष अथवा राष्ट्राध्यक्ष होंगे।

 

Read More रैपर 'डिडी' कॉम्ब्स के ठिकानों पर अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा एजेंसी ने मारा छापा

Read More गाजा में इजरायल की बमबारी से 212 विद्यालय प्रभावित : संरा

 

Read More रैपर 'डिडी' कॉम्ब्स के ठिकानों पर अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा एजेंसी ने मारा छापा

Read More गाजा में इजरायल की बमबारी से 212 विद्यालय प्रभावित : संरा

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी