3 मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरु

प्रशासन को इसकी कोई जानकारी नहीं

3 मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरु

प्रशासन और राजनेताओं से नाराजगी व्यक्त की गई है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर भूख हड़ताल कर रहे लोगों की तीन मांगों को सुने और उन्हें उचित लगे तो उनका समाधान करें अन्यथा भूख हड़ताल अनिश्चितकालीन तक जारी रहेगी। पहली मांग सहेड़ा गांव से लेकर चामुंडा मंदिर से होते हुए यूपी बॉर्डर तक करीब तीन फुट मिट्टी डलवा कर सड़क को ऊंचा किया जाए।

कामां। क्षेत्र के नंगला दादू में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर प्रशासनिक अधिकारियों से नाराज होकर 15 महिला 10 पुरुष और 5 बच्चों ने अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकाल के लिए मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। नगला दादू निवासी भगवान सिंह पुत्र वीर सिंह ने बताया कि नगला दादू गांव की राधे राधे महिला स्वयं सहायता समूह के नेतृत्व में मंदिर पर अनिश्चितकालीन के लिए तीन मांगों को लेकर 15 महिला 10 पुरुष और 5 बच्चों ने भूख हड़ताल शुरू की है। लेकिन भूख हड़ताल शुरू करने से पहले प्रशासन को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। भूख हड़ताल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया है।

प्रशासन और राजनेताओं से नाराजगी व्यक्त की गई है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर भूख हड़ताल कर रहे लोगों की तीन मांगों को सुने और उन्हें उचित लगे तो उनका समाधान करें अन्यथा भूख हड़ताल अनिश्चितकालीन तक जारी रहेगी। पहली मांग सहेड़ा गांव से लेकर चामुंडा मंदिर से होते हुए यूपी बॉर्डर तक करीब तीन फुट मिट्टी डलवा कर सड़क को ऊंचा किया जाए। दूसरी मांग नगला दादू से लेकर गुड़गांवा कैनाल तक पाइप लाइन डलवाने की मंजूरी दी जाए। तीसरी मांग विद्युत विभाग द्वारा नगला दादू गांव में पोखर पर राधा कृष्ण मंदिर पर विद्युत कनेक्शन स्वीकृत किया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जलभराव की समस्या करीब 63 वर्ष से बनी हुई है जिसमें करीब तीन सौ बीघा भूमि जलमग्न है लेकिन समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार नगला दादू गांव की करीब 200 की जनसंख्या है तथा गांव में 110 के करीब मतदाता हैं। 23 परिवार गांव में रह रहे हैं जलभराव की समस्या के चलते गांव के 16 परिवार गांव से पलायन कर चुके हैं। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अन्य परिवार भी पलायन करने को मजबूर हो जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News