फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' का ट्रेलर रिलीज, हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में

14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' का ट्रेलर रिलीज, हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में

फिल्म में परिणीति जबरदस्त एक्शन करती दिखाई हुई दिखाई देंगी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू के अलावा अभिनेता शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती और रजित कपूर अहम किरदारों में नजर आएंगे।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता हार्डी संधू और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म कोड नेम तिरंगा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। टी-सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट, फिल्म हैंगर और फिल्म निर्माता रिभु दासगुप्ता की फिल्म 'कोड नेम: तिरंगा' में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की मुख्य भूमिका हैं।

फिल्म में परिणीति चोपड़ा रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आने वाली हैं। परिणीति चोपड़ा के किरदार का नाम दुर्गा सिंह है। ट्रेलर की शुरुआत एक्टर शरद केलकर से होती है जिसमें वह कहते हैं - जब कमजोर इंसान आवाज उठाता है तो पूरी दुनिया लानत करती है लेकिन जब वह कमजोर इंसान बंदूक उठाता है तो उसे दहशतगर्दी कहते हैं।

फिल्म में परिणीति जबरदस्त एक्शन करती दिखाई हुई दिखाई देंगी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू के अलावा अभिनेता शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती और रजित कपूर अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव के पहले चरण में कई सीटें बनी हॉट, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर चुनाव के पहले चरण में कई सीटें बनी हॉट, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
दो सीट सीकर में माकपा और नागौर में आरएलपी से कांग्रेस ने गठबंधन किया है। गठबंधन प्रयोग की सफलता पर...
मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत
गर्मियों में वन्यजीवों की बदलेगी डाइट
आकरा वार होने से एक अप्रैल को मनेगा बास्योड़ा
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो