मतियास के पंजे से जीती कैरिसिल चांदना

बुची बॉयज 5-4 से पराजित

मतियास के पंजे से जीती कैरिसिल चांदना

मतियास ने पांच और अशोक चांदना व कुलदीप राठौड़ ने दो-दो गोल दागे। मैच में आधा गोल का एडवांटेज लेकर मैदान पर उतरी वी पोलो के लिए ध्रुवपाल गोदारा ने दो तथा गोंजालो ने एक गोल किया। 

जयपुर। 6 गोल के विदेशी खिलाड़ी मतियास विआल और स्थानीय खिलाड़ी कुलदीप सिंह और अशोक चांदना के शानदार खेल की बदौलत कैरिसिल चांदना टीम ने रामबाग पोलो मैदान पर राव राजा हनूत सिंह कप पोलो मुकाबले में वी पोलो को साढ़े तीन के मुकाबले नौ गोल से पराजित कर दिया। मतियास ने पांच और अशोक चांदना व कुलदीप राठौड़ ने दो-दो गोल दागे। मैच में आधा गोल का एडवांटेज लेकर मैदान पर उतरी वी पोलो के लिए ध्रुवपाल गोदारा ने दो तथा गोंजालो ने एक गोल किया। 

बेदला पोलो जीती

कैवेलरी मैदान पर खेले टूर्नामेंट के एक अन्य मुकाबले में बेदला पोलो ने एमएएस बुची बॉयज को 5-4 से पराजित किया। बेदला पोलो की ओर से हिम्मत सिंह बेदला और अंगद कलान ने दो-दो गोल बनाए। बुची बॉयज की ओर से अभिमन्यु पाठक ने तीन गोल ठोके।

Post Comment

Comment List

Latest News