खुले में फेंका जा रहा मृत गोवंश, बीमारियां फैलने का बढ़ा खतरा

सांसत में लोगों की जान

खुले में फेंका जा रहा मृत गोवंश, बीमारियां फैलने का बढ़ा खतरा

प्रतिदिन लगभग 10 से 20 मृत गोवंश को यहां खुले में डाला जाता है। जिन्हें कुत्ते व अन्य जानवर नोंच नोंच कर आसपास के घरों तक ले जाते हैं। मृत गोवंश को खुले में डाले जाने से लोगों में बीमारियों का प्रकोप बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। वहीं इस क्षेत्र में बदबू के मारे लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।

लालसोट। देश गायों में लम्पी महामारी का प्रकोप दिनों दिन पैर पसार रहा है, वहीं हजारों की संख्या में गोवंश का जीवन महामारी की भेंट चढ़ चुका है। जहां प्रशासन और आमजन गोवंश की जान बचाने में लगे हैं, वहीं नगर पालिका प्रशासन अभी गम्भीर नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चांदसेन में नगर पालिका प्रशासन की ओर से कन्या कॉलेज से मेझ के भेरूजी की ओर जाने वाले रास्ते पर नगर का कचरा डालने के लिए एक जगह सुनिश्चित की हुई है, जहां पूरे शहर का कचरा फेंका डाला जाता है। लेकिन यहां कचरे के साथ मृत गोवंश को भी डाला जा रहा है। जबकि मृत गोवंश को गड्ढा खोदकर दफ ना चाहिए। लेकिन यहां मृत गोवंश को खुले में डाले जाने से लोगों में बीमारियों का प्रकोप बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। वहीं इस क्षेत्र में बदबू के मारे लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन लगभग10 से 20 मृत गोवंश को यहां खुले में डाला जाता है। जिन्हें कुत्ते व अन्य जानवर नोंच नोंच कर आसपास के घरों तक ले जाते हैं। राजेश पायलट कॉलेज के पीछे का क्षेत्र जो ग्राम पंचायत चांदसेन के अंतर्गत आता है। यहां पर भी मृत गोवंश डाला जा रहा है। 

सैकड़ों की तादाद में गोवंश डालने से  दूर-दूर तक मृत गोवंश की बदबू से निकट रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। धर्म सिंह सैनी ने बताया कि उनका घर पर रहना मुश्किल हो गया है। मृत गोवंश को फेंकने के से पशुओं के मृत शरीर पर मक्खी, मच्छर, कुत्ते व जंगली जानवरों का जमावड़ा रहता है। दिनेश सैनी ने बताया कि मृत गोवंश को वहां डालने के लिए नगरपालिका की मारुति 800 आती है जो मृत जानवरों को फेंक कर चले जाते है,ंइसका विरोध करने पर ठेकेदार उन्हें धमकाता है। उन्होंने बताया कि हमारे घर पर कोई रिश्तेदार भी नहीं आते हैं हम खाना भी नहीं खा पाते हैं। कई बार तो कचरे के ढेर में आग लगा दी जाती है जिससे धुंआ और आग की लपटों से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग तो यहां से इस वातावरण से दुखी होकर दूसरी जगह पलायन कर गए हैं।

लोगों ने विरोध जताया

 कचरा ग्रह के अंदर जब गाड़ी मृत गोवंश को डालने आई तो आक्रोशित ग्रामीणों ने एकत्रित होकर कूड़ा घर पर ताला लगा कर रोष जताया। महिलाओं ने कूड़ा ग्रह के गेट पर ताला लगाकर वाहन को अंदर बंद कर दिया। जिसके बाद ठेकेदार के आने पर ही इस आश्वासन पर दरवाजा खोला गया कि अब जब भी मृत गोवंश आएगा तो अधिकारी साथ में आएंगे। वह मृत गोवंश अकेले लेकर नहीं आएंगे। नगर पालिका चेयरमैन रक्षा मिश्रा ने मामले में कहा कि ठेकेदार को मृत गायों को गड्ढा खोदकर दफ नाने का कार्य दिया हुआ है। अगर मृत गाये खुले में डाली जा रही हैं तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं कालू ठेकेदार ने बताया कि उसे नगर पालिका प्रशासन ने मृत गायों को वहां सिर्फ  लाकर डालने की जिम्मेदारी सौंपी है, गाढ़ने की  नहीं है।

Read More  इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित